फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD operated with the help of one eye doctor out of four, patients kept waiting sitting on the floor

Sonipat News: चार में से एक नेत्र चिकित्सक के सहारे चली ओपीडी, फर्श पर बैठ मरीज करते रहे इंतजार

Tue, 18 Feb 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
OPD operated with the help of one eye doctor out of four, patients kept waiting sitting on the floor
फोटो 02: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नेत्र जांच कराने के लिए चिकित्सक कक्ष के बाहर फर्श पर बैठ
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में चार में से एक नेत्र चिकित्सक के सहारे ओपीडी लगाई गई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्रेय का तबादला अंबाला हो गया है। वहीं, डॉ. विकास चहल नेत्र जांच शिविर में गए हुए थे। इस दौरान मरीजों को फर्श पर बैठकर इलाज कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव के बाद आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे है। रोजाना अस्पताल में 200 से ज्यादा नेत्र मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। कोई बेंच पर बैठा था तो कोई फर्श पर ही बैठकर अपने नंबर का इंतजार कर रहा था। नेत्र विशेषज्ञ की ओपीडी में आंखों में जलन के सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। अस्पताल में सोमवार को डॉ. सुशील मानिकटालिया ने ओपीडी चलाई। मरीजों की आंखों में एलर्जी व सूखेपन समेत अन्य बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में एलर्जी, इंफेक्शन, मोतियाबिंद, चश्मे का नंबर बढ़ने, सूखेपन समेत विभिन्न रोगों के मरीज आ रहे हैं। जांच करवाने आने वाले मरीजों में स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के कारण आंखों में सूखापन, एलर्जी, इंफेक्शन व मोतियाबिंद आदि की बीमारी हो जाती हैं। संबंधित मरीजों की जांच कर परामर्श व बचाव के उपाय बताएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में विशेषज्ञों की यह रही स्थिति
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. लतिका दलाल व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल छुट्टी पर रहे। जिससे हड्डी रोगियों को इलाज नहीं मिल सका। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल पर जुआं सीएचसी में एसएमओ का चार्ज है। जिसकी वजह से साेमवार को चर्म रोग की ओपीडी नहीं लग सकी। जिससे मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed