फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   only five percent bjp candidates won in zilz parishad election

जिला परिषद चुनाव में भाजपा के पांच फीसदी प्रत्याशी जीते, इनेलो व आप का भी यही हाल: भूपेंद्र हुड्डा

Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
only five percent bjp candidates won in zilz parishad election
खरखौदा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा को जिला परिषद चुनाव में प्रदेश भर में प्रत्याशी तक नहीं मिले थे। जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा, उसमें से भी पांच फीसदी जीतकर आए हैं। वहीं इनेलो व आम आदमी पार्टी का भी वही हाल है। सभी मिलकर 11 फीसदी पर पहुंचे हैं। जिससे साफ है कि बाकी या तो निर्दलीय है या कांग्रेस समर्थक हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आईएमटी के प्लॉटों को महंगे दामों पर बेचने के सवाल पर कहा कि इसका फायदा उन किसानों को भी दिया जाना चाहिए, जिनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था। मारुति के निवेश पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सरकार के दौरान वह जापान जाकर खरखौदा सहित मानेसर व रोहतक में निवेश को लेकर मारुति के मालिक से बात करके आए थे, लेकिन सरकार ने इस परियोजना को आठ वर्ष देरी से स्थापित करवाया है। उन्होंने एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा आठ साल का बांड बनाने को गलत ठहराते हुए कहा कि इससे गरीब वर्ग के बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई नहीं कर पाएंगे, यह मात्र एक साल होना चाहिए।
विज्ञापन

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह युवाओं के साथ मजाक करने जैसा है, जैसा केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व मौजूदा गठबंधन की सरकार ने कोई काम नहीं किया, इसके बावजूद प्रदेश पर तीन लाख करोड़ के करीब कर्ज हो चुका है जो प्रति परिवार छह लाख रुपये बनता है। दूसरी तरफ किसानों की आय वर्ष 2022 में दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने किसानों की आय की बजाए उनकी खेती की लागत को दोगुना किया है। किसानों के फिर से आंदोलन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी किसानों की मांग के साथ थे और आज भी उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने की कीमत अभी तक तय नहीं की गई है, जबकि पिछली उनकी सरकार में कृषि संबंधित वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जोड़ों यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस यात्रा देश के लोगों में जोश है, राहुल गांधी को जनसमर्थन मिल रहा है। 22 दिसंबर के आसपास यह यात्रा हरियाणा में आएगी। प्रदेश में कांगेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया जाएगा। दिल्ली नगर निगम चुनाव पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और भाजपा की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में विशेष रूप से इस क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। आईएमटी के माध्यम से जहां खरखौदा का नक्शा अब तक बदल जाना चाहिए था, वहीं हवाई अड्डे से लेकर रेल कोच फैक्टरी के खत्म होने से जिला पिछड़ गया है। इस दौरान ग्रुप डी संघर्ष समिति सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र सौंपा, जिन्हें उन्होंने विधानसभा सत्र में आवाज उठाने की बात कही। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने पीएसओ के भाई की पत्नी के सरपंच बनने पर आयोजित कार्यक्रम में बरोणा पहुंचे। इस दौरान विधायक जयवीर सिंह, विधायक इंदूराज, सोनीपत प्रभारी पूर्व विधायक संतकुमार, जयतीर्थ दहिया, धर्मपाल मलिक, सुखबीर फरमाणा, आनंद सिंह दांगी, प्रो. विरेंद्र सिंह, जसपाल खेवड़ा, जोगिंद्र दहिया, जोगिंद्र शर्मा, सुनील दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed