फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Only by connecting with tradition and culture will the new generation be able to face the challenges of the future: Harvinder

संस्कार और संस्कृति से जुड़कर ही नई पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों का कर सकेगी सामना : हरविंद्र

Mon, 08 Sep 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Only by connecting with tradition and culture will the new generation be able to face the challenges of the future: Harvinder
फोटो 05- सोनीपत के शिव नगर में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान छात्रा को पुरस्कृत कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। एक ओर जहां विकास कार्यों की जरूरत है वहीं आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। नई पीढ़ी संस्कार व संस्कृति से जुड़कर ही भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेगी।
हरविंद्र कल्याण ने रविवार को भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर शिव नगर स्थित निजी स्कूल में आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों व विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है तो उसका उत्साह बढ़ता है। वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। यदि हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति व संस्कारों से जुड़ी रहे, आधुनिक तकनीक का समुचित उपयोग करते हुए आगे बढ़े तो वह हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ऐसी पीढ़ी होगी जो संस्कृति रूपी जड़ों से पोषित होकर विशाल वृक्ष की भांति समाज को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में सेवा भाव, संयम व परिश्रम का होना भी आवश्यक है। समाज को समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता करना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। यह तभी संभव है, जब हमारे भीतर सेवाभाव जागृत हों। बच्चे सेवाभाव व संयम के साथ आगे बढ़ेंगे तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।


कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा नेता आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, परिषद की सोनीपत शाखा के वरिष्ठ सदस्य नीरज शर्मा, डॉ. निखिल गुप्ता, सोनीपत शाखा के अध्यक्ष डॉ. दक्ष गुप्ता, राजमार्ग शाखा के अध्यक्ष शिव सक्सेना, प्रबुद्ध शाखा के अध्यक्ष मोहित भटनागर, माधव शाखा के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य अरुण बंसल, रचना गुप्ता, वीरेंद्र बंसल, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed