{"_id":"683f4c643f53691a7704f5d6","slug":"only-brother-of-three-sisters-found-hanging-in-the-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137533-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में फंदे पर लटका मिला तीन बहनों का इकलौते भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में फंदे पर लटका मिला तीन बहनों का इकलौते भाई
Wed, 04 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव मोई हुड्डा में तीन बहनों का इकलौता भाई फंदे पर लटका मिला। घर पर उनके पिता मौजूद थे और मां मायके गई हुई थी। मंगलवार सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता उसे देखने गए। वह फंदे पर लटका मिला। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मोई हुड्डा निवासी रणबीर का एक बेटा अंकित था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। अंकित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। तीन दिन पहले उनकी मां मायके चली गई थी। घर पर उसके पिता रणबीर और वह थे। सोमवार देर शाम को अंकित घर पर आया और खाना खाकर पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो उसके पिता उसे देखने के लिए गए।
उन्होंने देखा कि अंकित का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले का पता लगते ही अंकित के मामा भी पहुंचे और सदर थाना को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। अंकित ने किस कारण से फंदा लगाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सदर थाना के प्रभारी लाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।