फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online monitoring of medicine stock started

Sonipat News: दवा स्टॉक की शुरू हुई ऑनलाइन निगरानी

Thu, 08 Jan 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Online monitoring of medicine stock started
सोनीपत। आयुष विभाग ने दवाओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्टॉक का पूरा ब्योरा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत ड्रग इन्वेंटरी मैनेजमेंट पोर्टल पर आयुष अस्पतालों और औषधालयों में उपलब्ध दवाओं का विवरण अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू होने के बाद पोर्टल पर यह जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी कि किस अस्पताल या औषधालय में कौन-कौन सी दवाएं कितनी मात्रा में मौजूद हैं। कहां पर किन दवाओं की कमी है। इससे दवा आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मैन्युअल रिकॉर्ड से मिलेगी राहत

अब तक आयुष अस्पतालों व औषधालयों में दवाओं के स्टॉक का रिकॉर्ड मैन्युअल रूप से रखा जाता था जिसके कारण कई बार आवश्यकता के अनुसार दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक स्थिति, वितरण और उपयोग से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड डिजिटल सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के अनुसार होगी दवाओं की सप्लाई

नई प्रणाली के तहत अब दवाओं की मांग सीधे पोर्टल पर दर्ज की जा सकेगी। स्थानीय स्तर के अधिकारियों की तरफ से अपलोड की गई मांग के आधार पर मुख्यालय से दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे जिस स्थान पर जिस दवा की जितनी जरूरत होगी उसी अनुरूप सप्लाई मिल सकेगी।
जिले के सभी आयुष केंद्र पोर्टल से जुड़े
जिले के सभी आयुष अस्पतालों और औषधालयों में दवाओं के स्टॉक का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद मांग आधारित दवा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी।

जिले के सभी आयुष अस्पतालों और औषधालयों में दवाओं का स्टॉक का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। नई व्यवस्था से दवाओं की उपलब्धता और प्रबंधन दोनों बेहतर होंगे। ड्रग इन्वेंटरी मैनेजमेंट पोर्टल के माध्यम से दवाओं की कमी को समय रहते दूर किया जा सकेगा। -डॉ. विनोद कुमार, आयुष अधिकारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed