फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One tree in the name of mother campaign dedicated to mother's honor: Badoli

एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृ सम्मान को समर्पित : बड़ौली

Fri, 06 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
One tree in the name of mother campaign dedicated to mother's honor: Badoli
फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद
गन्नौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गन्नौर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। गांव खेड़ी गुज्जर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जिला महामंत्री के निवास पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक पौधा रोपने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, सेठपाल छौक्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने एक घर एक पौधा की दिलाई शपथ
विधायक देवेंद्र कादियान ने बादशाही रोड स्थित जलघर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को हर घर में एक पौधा रोपने की शपथ दिलाई। विधायक ने बताया कि इस बार गन्नौर क्षेत्र में वन विभाग की ओर से करीब 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग से शहर में स्वच्छ पेयजल के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन दबाने के बाद गड्ढों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। इससे शहर में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या दूर होगी। एक्सईएन गौतम, जेई श्यामलाल, बसंत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने महाविद्यालय में रोपे 40 पौधे
भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा ने जैन कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डाॅ. मनोज राय ने सभी को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय में कुल 40 पौधे रोपे गए। शाखा के अध्यक्ष संदीप सिंघल, योगेश कौशिक, डाॅ. मनोज कुमार, सचिव विकास भगवती, महिला संयोजक भावना जग्या, संयोजक संस्कार मनीषा जैन मौजूद रही। संवाद
---------------------

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कई जगह किया पौधरोपण
फोटो 28- सोनीपत के गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण करते बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद

गन्नौर। बड़ी इंडस्ट्रीयल मैन्युफैक्टरिंग एसोसिएशन ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पौधे रोपने के साथ उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली। अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए, ताकि औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के वातावरण को शुद्ध वायु मिलती रहे। उपाध्यक्ष विनोद जैन, नरेंद्र नंदा, वीरेंद्र जैन मौजूद रहे। संवाद

-------------------

क्राइम यूनिट कार्यालय में किया पौधारोपण
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर स्थित क्राइम यूनिट कार्यालय में पौधरोपण करती बीके अर्चना देवी व पुलिसकर्मी। संवाद

गन्नौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से क्राइम यूनिट के गन्नौर कार्यालय में पौधरोपण किया गया। आश्रम संचालिका बीके अर्चना ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ अन्य सभी घटकों का भी ध्यान रखना चाहिए। पौधे रोपने के बाद उनकी देखभाल भी जरूरी है। एएसआई जसबीर, विकास, एसआई सोमदत्त, रामेश्वर दत्त, संदीप मौजूद रहे। संवाद

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद

फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के जलघर में लोगों के साथ पौधरोपण करते विधायक देवेंद्र कादियान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed