फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One thousand sports centers will be built for various sports in the country said Sports Minister

हरियाणा: सोनीपत पहुंचे खेल मंत्री, बोले- देश में विभिन्न खेलों के लिए बनाए जाएंगे एक हजार खेलो केंद्र

Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 11:45 PM IST
सार

केंद्र सरकार खेलो केंद्र बनाने और इन्हें चलाने के लिए 5-5 लाख रुपये देगी। देशभर में 750 खेलो केंद्र बनाने को मंजूरी दे दी गई है, इसमें 15 खेलो अकादमी हरियाणा में बनेंगी। साई में देश के पहले तीरंदाजी के उच्च प्रदर्शन केंद्र की आधारशिला भी रखी। 

विज्ञापन
One thousand sports centers will be built for various sports in the country said Sports Minister
राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़ में उच्च प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय खेल मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही है। इसी कड़ी में देशभर में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने के लिए एक हजार खेलो केंद्र (स्पोर्ट्स सेंटर) बनाए जाएंगे। इनमें से 750 केंद्रों को बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसमें से 15 खेलो अकादमी हरियाणा में बनाई जाएंगी। इन सभी केंद्रों का निर्माण 15 अगस्त, 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन


वे शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़ में 40.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले देश के पहले तीरंदाजी के उच्च प्रदर्शन केंद्र (हाई परफॉर्मेंस केंद्र) की आधारशिला रखने के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साई के हॉकी मैदान में चार करोड़ रुपये की लागत से बिछाए गए नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन भी किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नई परंपरा शुरू की है। देश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वालों के साथ ही हारकर निराश होने वाले खिलाड़ियों से मिलते हैं और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि विनेश फोगाट व निकहत जरीन ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खेलों पर खर्च होने वाला बजट तीन हजार करोड़ से अधिक किया है, जो पहले से बहुत अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि साई में अधिकारियों व कर्मचारियों के पदों में कटौती कर खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों पर बजट व पद बढ़ाए गए हैं। खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा खेलों में पूरे देश में पहले स्थान पर है। देश के कुल पदकों में आधे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। उन्होंने हरियाणा की बेटियों के खेलों में प्रदर्शन की सराहना की। 


इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव कुणाल, साई केंद्र बहालगढ़ की निदेशक ललिता शर्मा, नगराधीश डॉ. अनमोल, डीआरओ हरिओम अत्री, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सचिव जितेंद्र यादव, प्रीतम सिवाच, भाजपा नेता माईराम कौशिक, जसबीर दोदवा, रविंद्र दिलावर, आजाद सिंह नेहरा, सुनीता लोहचब, मनिंद्र सन्नी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया व धर्मप्रकाश दहिया, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया सहित अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed