फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh rupees stolen from the trunk of a bike outside the factory

Sonipat News: फैक्टरी के बाहर बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी

Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from the trunk of a bike outside the factory
सोनीपत। कुंडली स्थित फैक्टरी के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी से चोर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने सीसीटीवी में देखा कि महज दो मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मयूर विहार निवासी सुभाष चंद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं। उन्हें सुरक्षा कर्मियों को वेतन देना था। वह कुंडली स्थित बैंक से 1.10 लाख रुपये लेकर आए थे। रुपये उन्होंने बाइक की डिग्गी में रखे हुए थे। वह कंपनी के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चले गए।वह चार-पांच मिनट बाद बाहर आए तो देखा कि रुपये गायब थे।
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी देखा तो महज दो मिनट बाद ही बाइक से नकदी चोरी की गई थी। उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि दो युवक उनकी बाइक का पीछा करते हुए आए थे। एक आरोपी तो बैंक में भी उनके पीछे खड़ा था। पीड़ित का आरोप है कि बैंक से ही उनका पीछा किया गया है। आरोपी उनकी बाइक से नकदी निकालने के बाद हाईवे की तरफ भाग गए। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed