{"_id":"684333fd3b62d3904e0d436e","slug":"one-and-two-year-llm-courses-started-in-national-law-university-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137657-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एलएलएम का एक व दो वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एलएलएम का एक व दो वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 7वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। कुलपति ने बताया कि विधि विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मास्टर ऑफ लॉज (एलएलएम) का एक वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जो कानून में स्नातकोत्तर डिग्री है।
कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह ने बताया कि एलएलएम में पर्यावरण कानून, कॉर्पाेरेट कानून, मध्यस्थता कानून, पारिवारिक कानून, संविधान कानून व बौद्धिक संपदा अधिकार कानून विषय शामिल रहेंगे। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में सामान्य कानून प्रवेश परीक्षा (सीएलएटी) के माध्यम से छात्रों का दाखिला किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में एलएलएम दो वर्षीय पाठ्यक्रम भी इसी सत्र 2025-26 से शुरू किया जाएगा। दो वर्षीय पाठ्यक्रम में छात्रों का दाखिला विश्वविद्यालय अपने स्तर पर करेगा। दो वर्षीय पाठ्यक्रम में विधि मामलों के जानकार अपने विधि ज्ञान को और बेहतर बनाने के लिए उच्चस्तरीय शिक्षा विधि विश्वविद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि विधि शिक्षा में रुचि रखने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज से की गई है। विश्वविद्यालय में एलएलएम का एक वर्षीय व दो वर्षीय पाठ्यक्रम शुरु होने से छात्रों को लाभ मिलेगा।
विवि की उन्नति एवं छात्रों के उत्थान के लिए आगे चलकर और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम को शुरू होने से विवि कुलपति के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। बैठक में शैक्षणिक परिषद के सदस्यों ने प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।