{"_id":"611bf2238ebc3ea4c6700be4","slug":"one-accused-arrested-for-killing-a-partner-sonipat-news-rtk621195468","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। सदर थाना पुलिस ने गांव गिवाना में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद चालक की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश उर्फ बिच्छू गांव गिवाना का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव गिवाना में सोमवार को चालक राजकुमार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसके भाई देवेंद्र ने आरोप लगाया था कि गांव के ही राजेश उर्फ बिच्छू, मोंटा, अनिल, आजाद, बिजेंद्र, दीपक, मोला, रविंद्र व अनिल के साथ शराब पीने के दौरान उसके भाई की कहासुनी हुई थी। इसके बाद सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ बिच्छू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सतबीर सिंह के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि कहासुनी के बाद हुई गाली-गलौज को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।