{"_id":"66b6c3e1b576a4bde70f0547","slug":"on-the-spot-admission-process-started-in-iti-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122757-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई में ऑन द स्पाट दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई में ऑन द स्पाट दाखिला प्रक्रिया शुरू
Sat, 10 Aug 2024 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के गन्नौर के गांव राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई में ऑन द स्पाट दाखिला के लिए आवेदन कर
गन्नौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभाग के नियमानुसार दाखिला प्रक्रिया जारी है। रिक्त सीटों को भरने के लिए कौशल विभाग ने ऑन द स्पाट दाखिला करने का निर्णय लिया है। इसमें वह विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं जिन्होंने पहले किसी कारणवश फार्म नहीं भरा था। वहीं जो विद्यार्थी पहले फार्म भर चुके हैं उन्हें नया फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है।
राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि विद्यार्थी 8 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस बीच मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। राजलू गढ़ी की आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, सीओपीए, स्टेनो हिंदी, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर व्यवसाय में 142 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी सुबह 9 से 11 बजे तक संस्थान में आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उसके बाद मेरिट सूची जारी की जा सके।