फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the second day of the block level competition, the players tried hard to win

Sonipat News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने लगाया जीत के लिए जोर

Thu, 22 Aug 2024 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the block level competition, the players tried hard to win
सोनीपत। खंडस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में आयोजित की गई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 46 किलो में मुदित ने जीत हासिल की। वहीं, कुश्ती के महिला वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में रुचिका ने स्वर्ण जीता। जिले में खंडस्तरीय प्रतियोगिता 23 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ मंजू गर्ग ने बताया कि जिले के खंडों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जिलास्तर पर खेलेंगे। उसके विजेता खिलाड़ी 1 से 23 सितंबर तक होने वाली राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं में सोनीपत जिला बैडमिंटन, लड़कों के भारोत्तोलन, हॉकी व लड़कियों के बास्केटबॉल खेल की मेजबानी करेगा। खंडस्तरीय प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग व कुश्ती स्पर्धा का आयोजन कराया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के शेष मुकाबले व अंडर-17 के मुकाबले कराए गए। लिटिल एंजल्स विद्यालय में बॉक्सिंग स्पर्धा में अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त तक निदेशालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन

गोहाना स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा स्टेडियम में बुधवार को खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लड़कियों की अंडर 17 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेनू ने प्रथम, भाला फेंक में नीतिका ने प्रथम, शॉटपुट में रौनक ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में रेनू ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा का परिणाम :
अंडर-14 बाक्सिंग विजेता - अंश (30, नवयुग पब्लिक विद्यालय), वंश (32, शंभू दयाल विद्यालय), सागर मलिक (34, इंडियन मॉडर्न विद्यालय), मनन फोगाट (36, डीपीपी विद्यालय), नीरज (38, रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय), आरव (40, ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी), विहान दहिया (42, नवयुग पब्लिक विद्यालय), तनिष्क कुमार (44, ऋषिकुल विद्यापीठ विद्यालय), मुदित (46, लिटिल एंजल्स विद्यालय), वीर सांगवान (48, लिटिल एंजल्स विद्यालय),देव (50 किलो, होली क्रॉस विद्यालय)।

कुश्ती : अंडर -17 फ्रीस्टाइल - लक्षित (45, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल), प्रिंस (48, एससीआरएम विद्यालय, रतनगढ़), मुकुल (51 किलो, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मॉडल टाउन)। ग्रीको रोमन - अक्षित (45, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल), अंकुश (51, हिंदू विद्यापीठ स्कूल), मनप्रीत सिंह (55 किलो, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय)। लड़की वर्ग - रुचिका (40, एचवी हाई स्कूल), निकिता (46, सत्यार्थ प्रकाश स्कूल), सपना (49, शिवाजी विद्यापीठ स्कूल), संध्या (57 किलो, शिवाजी विद्यापीठ स्कूल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed