फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the pretext of giving money to the father, sending two rupees to the teacher's account and withdrawing 40 thousand rupees

पिता को पैसे देने का झांसा देकर शिक्षिका के खाते में दो रुपये भेजकर 40 हजार रुपये निकाले

Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of giving money to the father, sending two rupees to the teacher's account and withdrawing 40 thousand rupees
मुरथल स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान की शिक्षिका को झांसे में लेकर साइबर ठग ने उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने बताया कि उन्हें आपके पिता को पैसे देने है। साथ ही शिक्षिका व उनके पिता की कुछ निजी जानकारी बताकर विश्वास में ले लिया। बाद में दो रुपये भेजकर नकदी निकाल ली। शिक्षिका ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैंयापुर खुर्द की रहने वाली रेनू ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल के शिक्षण संस्थान में शिक्षिका है। वह 21 जनवरी को शिक्षण संस्थान में मौजूद थी। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उसके पिता का जानकार बताया। उसने शिक्षिका व उनके पिता के बारे में कुछ निजी जानकारी देकर उसे झांसे में ले लिए। साइबर ठग ने उन्हें बताया कि उसे उनके पिता को कुछ पैसे देने हैं। जिस पर उसने फोन-पे के द्वारा पैसे भेजने की बात कही। साइबर ठग ने उसके मोबाइल पर दो रुपये भेजे। उसने उसे बैलेंस मैसेज चेक करने को कहा। रेनू का आरोप है कि जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो उनके खाते से तीन बार में 10 हजार, 10 हजार व 20 हजार रुपये निकल गए। खाते से 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर ठग से संपर्क कर पैसे वापस डलवाने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं मिल सके। अब उसने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठग के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता लगा रही है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने झांसे में लेकर खाते से 40 हजार रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर ठग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed