फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the assurance of action against the accused professor, the girl students ended their strike.

आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई के आश्वासन पर छात्राओं ने की हड़ताल खत्म

Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of action against the accused professor, the girl students ended their strike.
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्राओं ने शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी। छात्राओं ने कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रू व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई होने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म की। सोमवार से छात्राएं कक्षाएं लगाएंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में माइक्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर ने 16 सितंबर को कक्षा में एमबीबीएस की छात्राओं संग गाली गलौज किया था। प्रोफेसर की बर्खास्तगी की मांग के लिए छात्राओं ने सोमवार से हड़ताल शुरू की थी। तीन दिन तक छात्राओं ने मेडिकल कालेज के मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन किया। वीरवार से ओपीडी कक्ष के सामने धरना दिया जा रहा था। शुक्रवार को मेडिकल कालेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज व अन्य अधिकारी धरने पर छात्राओं के बीच पहुंचे थे। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया था कि मुख्यालय द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अधिकारियों ने छात्राओं से हड़ताल खत्म करके कक्षाएं लगाने का आग्रह किया था। शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे छात्राओं ने हड़ताल खत्म कर दी। छात्राओं ने कहा कि जल्द प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वे दोबारा हड़ताल कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed