{"_id":"67f2ce602547852338079ee9","slug":"on-foundation-day-leaders-took-a-pledge-to-take-bjp-forward-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134854-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्थापना दिवस पर नेताओं ने भाजपा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्थापना दिवस पर नेताओं ने भाजपा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
Mon, 07 Apr 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वज फहर
सोनीपत। सेक्टर-7 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत व जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पार्टी का ध्वज फहराया। सभी ने भाजपा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा का मूल भारतीय जनसंघ है। इसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्ष 1951 में की थी। इसके पश्चात 6 अप्रैल 1980 को नेताओं ने भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य साथ भाजपा की स्थापना की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, नाहरी मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, शेखर आंतिल, निशांत छौक्कर, नवीन मंगला, तरुण देवीदास, अमित दहिया, मनोज नाहरा, नरेंद्र खेवड़ा, विकास आंतिल, दीपक आंतिल, नीरज रेवली, अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत त्यागी ने राई स्थित कार्यालय पर झंडा फहराया। उनके साथ मोनू त्यागी, अशोक त्यागी, राकेश कौशिक, राकेश त्यागी, प्रवेश शर्मा, लव कुश, अनिल त्यागी व प्रतीक मौजूद रहे।
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन : डॉ. अरविंद शर्मा
गोहाना। सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर सेक्टर-7 स्थित आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा व नेतृत्व की बदौलत भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें मिलकर देश व संगठन को सशक्त बनाना है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र की प्रगति को रोकने वाली तमाम चुनौतियों का सामना कर उचित निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है। गोहाना भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, खानपुर कलां मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़, हरिमोहन, बबलू वाल्मीकि, कृष्ण शर्मा, संजय, राजू पटवा, कुलदीप कौशिक व रामभगत फौजी मौजूद रहे।