{"_id":"61bf69761016f113e6165c87","slug":"om-prakash-chautala-targeted-congress-and-bjp-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ओपी चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- नौकरियों में हो रही जमकर धांधली, कांग्रेस है षड्यंत्रकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ओपी चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- नौकरियों में हो रही जमकर धांधली, कांग्रेस है षड्यंत्रकारी
Sun, 19 Dec 2021 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:48 PM IST
सार
चाैटाला ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को नौकरी देने के कारण षड्यंत्र के तहत मुझे जेल भेजा। वहीं लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने के सवाल पर बोले कि भाजपा के पास उल्टा-सीधा करने का पूरा वक्त है।
विज्ञापन
सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ ओम प्रकाश चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों में जमकर धांधली हो रही है। लगातार भर्ती घोटाले सामने आने से प्रदेश सरकार की पोल खुल रही है। अब भाजपा किस मुंह से बिना खर्ची, बिना पर्ची की बात करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस षड्यंत्रकारी है। कांग्रेस ने युवाओं को नौकरी देने के कारण षड्यंत्र के तहत उन्हें 10 साल तक जेल में रखा।
विज्ञापन
वह रविवार को सोनीपत में जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में जातपात का जहर घोला है। अब लोग उसकी सच्चाई समझ चुके हैं। यही कारण है कि पहले राजस्थान व मध्यप्रदेश के उपचुनावों में भाजपा को जनता ने सबक सिखाया और अब उत्तर प्रदेश के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह 152 मुल्कों में राजनीतिक व आर्थिक हालात जानने के लिए यात्रा कर चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मजबूत भाईचारा अपने देश में देखने को मिलता है। यहां 36 बिरादरी के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं, लेकिन भाजपा इस सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने में लगी है। किसानों की एकजुटता के आगे भाजपा के सारे षड्यंत्र फेल हो गए और सरकार को किसानों की बात माननी पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः रोहतक: पानीपत से लापता युवक का जेएनएल नहर में मिला शव, एक हाथ पर लिखा गौरव, दूसरे पर छपा है मां-बच्चे का टैटू
जहां तक प्रदेश सरकार का सवाल है तो यह सरकार 7 साल से युवाओं को नौकरी देने की बजाय उनकी नौकरियां छीनने पर तुली है। आए दिन घोटाले व घपले उजागर हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर ढाई लाख करोड़ का कर्ज बताया। विकास के नाम पर कोई ईंट नहीं लगी।
स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और सरकारी अस्पतालों में दवा व अन्य सुविधाएं तक नहीं हैं। महंगाई के तांडव ने भाजपा की असलियत बता दी है। जहां तक शादी के लिए लड़कियों की उम्र 21 साल करने का सवाल है तो भाजपा के पास आज-कल उल्टे-सीधे काम करने के लिए पूरा वक्त है।
इनेलो सुप्रीमो ने इससे पहले डीसी जैन शिक्षा समिति के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश राय जैन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ इनेलो जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट बालकिशन शर्मा एडवोकेट, कुणाल गहलावत, जगबीर मलिक, जितेंद्र नांदल, व्यापार प्रकोष्ठ सोनीपत के अध्यक्ष राकेश जैन व मनीष जैन मौजूद रहे।