{"_id":"6699a6a54a7c3e6b9e08f854","slug":"olympian-sakshi-malik-reached-sonipat-gave-tips-to-junior-women-wrestlers-sonipat-news-c-197-1-snp1008-121557-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओलंपियन साक्षी मलिक पहुंची सोनीपत, जूनियर महिला पहलवानों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओलंपियन साक्षी मलिक पहुंची सोनीपत, जूनियर महिला पहलवानों को दिए टिप्स
Fri, 19 Jul 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव रतनगढ़ स्थित कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी में जूनियर महिला पहलवानों के साथ ओलंपियन
सोनीपत। ओलंपियन साक्षी मलिक वीरवार को गांव रतनगढ़ स्थित भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व प्रशिक्षक कुलदीप मलिक की अकादमी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कुलदीप मलिक से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अकादमी में अभ्यास कर रही जूनियर महिला पहलवानों से मुलाकात कर उन्हें कड़ी मेहनत कर तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साक्षी मलिक ने जूनियर महिला पहलवानों को कुश्ती के गुर भी सिखाए।
ओलंपिक के दौरान कुलदीप मलिक पहलवान साक्षी मलिक के मुख्य प्रशिक्षक भी रह चुके हैं। साक्षी मलिक ने महिला पहलवानों को सुबह-शाम कड़ा अभ्यास करने के साथ देश, प्रदेश, जिला व माता-पिता का नाम रोशन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आपके पास कुलदीप मलिक जैसे प्रशिक्षक हैं, सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। सभी महिला पहलवान कड़ी मेहनत करके ओलंपिक तक पहुंचकर देश के लिए पदक ला सकती हैं। इस मौके पर अजय मलिक, रणधीर मलिक, पहलवान सोनम मलिक, पहलवान निर्मल, साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और हर्ष छिक्कारा भी मौजूद रहे।