{"_id":"57cddc7062b6455855f3c12bfd5f2916","slug":"old-couple-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक में कार चालक ने ली बुजुर्ग दंपति की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक में कार चालक ने ली बुजुर्ग दंपति की जान
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहाना के बाद कार द्वारा ओवरटेक के दौरान चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। कार चालक अपनी कार को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर द ी।
विज्ञापन
गांव गढ़मिरकपुर निवासी नफे सिंह (59) और पत्नी कृष्णा (58) गोहाना में निजी काम से गए थे। शुक्रवार सुबह अपना काम पूरा कर गोहाना से अपने घर बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब वे गांव मोहाना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करते समय उनको अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते बाइक चालक नफे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई।
सड़क हादसे में महिला की टांग टूट गई थी। कार चालक अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़ फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना मोहाना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
जिसके पर पीजीआई ले जाते समय कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में ही दंपति के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मृतक नफे सिंह के भाई जयवीर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
मोहाना थाना प्रभारी कृष्णचंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।