फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Old age pension not getting for three months

तीन माह से नहीं मिल रही बुढ़ापा पेंशन

Thu, 26 Aug 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Old age pension not getting for three months
पेंशन नहीं मिलने के कारण लघु सचिवालय में डीसी से शिकायत करने पहुंचे मुरथल गांव के बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव मुरथल के बुजुर्गों को तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही। पेंशन लेने के लिए बुजुर्ग बैंक से लेकर अधिकारियों के कार्यालय तक चक्कर काट चुके हैं। उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुधवार को बुजुर्ग काफी संख्या में लघु सचिवालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी ललित सिवाच से मिलकर पेंशन संबंधी समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र, रामचंद्र, फकीरा, सुमित्रा, बेदो, रमेश, ओमप्रकाश, रामसिंह, जगमेंद्र आदि ने बताया कि गांव में स्थापित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से उन्हें हर माह बुढ़ापा पेंशन मिलती थी। जब से यह बैंक पीएनबी में मर्ज हुआ है, उसके बाद से दो बार पेंशन जरूर मिली। जून से अब तक उन्हें बैंक से पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन लेने के लिए वह कई बार बैंक में चक्कर काट चुके हैं। बैंक अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन ही उनके लिए सहारा है, लेकिन तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है। अगर समय रहते पेंशन नहीं मिली तो स्थिति खराब हो जाएगी। इसके बाद डीसी ने बुजुर्गों को जल्द ही बैंक अधिकारियों से बात करके पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed