फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Numberdar hangs his life

उपमंडल कार्यालय परिसर में नंबरदार ने फंदा लगा दी जान

Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Numberdar hangs his life
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय परिसर में बनी कैंटीन के बाहर एक नंबरदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नंबरदार सुमेर मूल रूप से गांव फरमाणा व हाल गोपालपुर मार्ग खरखौदा का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। वहीं, मृतक के बेटे ने दो सगे भाइयों समेत तीन पर उसके पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपालपुर मार्ग निवासी मनीष ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके पिता सुमेर करीब छह बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। करीब तीन घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता ने उपमंडल कार्यालय परिसर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मनीष ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसके पिता सुमेर ने गोपालपुर निवासी बिजेंद्र ठेकेदार से खरखौदा में 125 गज जमीन लेकर घर बनाया था, जिसमें वह आज रह रहे हैं, लेकिन बिजेंद्र की मौत होने के बाद उसके बेटे मोहन, नीटू और ग्रामीण सतबीर उन पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। मनीष का आरोप है कि मकान के लिए मोहन ने उन पर एक दीवानी मुकदमा भी दर्ज कराया था। गत शुक्रवार को मोहन, नीटू व सतबीर ने उसके पिता को धमकी दी थी कि मकान खाली कर दो नहीं तो उसे व उसके बेटे को जान से मार देंगे। उक्त तीनों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके पिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

शव के पास मिले सुसाइड नोट और मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर मोहन, नीटू व सतबीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विवेक मलिक, थाना एसएचओ, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed