{"_id":"65d3a3387016e347e80c0f34","slug":"number-of-patients-suffering-from-fever-cough-and-respiratory-diseases-is-increasing-due-to-change-in-weather-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114071-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मौसम में बदलाव से बढ़ रही बुखार, खांसी, सांस के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मौसम में बदलाव से बढ़ रही बुखार, खांसी, सांस के मरीजों की संख्या
Tue, 20 Feb 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। रात को ठंड और दिन में गर्मी होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में बुखार, खांसी और सांस पीड़ित पहुंच रहे हैं। इससे चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लंबी लग रही है।
कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का प्रतिकूल असर हो रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बुखार व खांसी से परेशान हैं। बुखार तो फिर भी दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन खांसी 15 दिन तक परेशान कर रही है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 1400 मरीज विभिन्न रोगों के पहुंचते थे। वहीं अब इनकी संख्या करीब 1800 पहुंच रही है। सप्ताहभर में खांसी, बुखार व सांस के मरीज 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। फिजिशियन डॉ. सीमा ने बताया कि मौसम में बदलाव से परेशानी बढ़ जाती है। सर्दी, जुकाम के कारण भी सांस संबंधी परेशानी बढ़ जाती है।
20 मरीज सांस संबंधी भर्ती :
जिला नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 20 मरीज सांस संबंधी बीमारियों के चलते भर्ती हुए हैं। ओपीडी में 50 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार के पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा का कहना है इन बीमारियों से बचने के लिए ठंड से बचाव रखें और स्वस्थ रहें। पीडियाट्रिक विभाग में इन दिनों बीमार बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन
मौसम में आए परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी और सांस के मरीजों में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए गए हैं।- डॉ. लोकवीर सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल