फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the path to Ayodhya will be easy

Sonipat News: आसान होगी अब अयोध्या की डगर

Tue, 16 Jan 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now the path to Ayodhya will be easy
विष्णु कुमार
विज्ञापन

सोनीपत। रेलवे ने प्रदेश के लोगों को नववर्ष का तोहफा देते हुए हरियाणा में दो ट्रेनों का विस्तार किया है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर शुरू की जा रही हैं। इससे हरियाणावासी भी आसानी से अयोध्याधाम के दर्शन कर सकेंगे। इनमें एक ट्रेन दिल्ली पहुंचने के बाद रोहतक होते हुए बठिंडा तक जाएगी। वहीं दूसरी ट्रेन सोनीपत-गोहाना होते हुए जींद के नरवाना तक जाएगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
रेलवे ने हरियाणावासियों को अयोध्या धाम के दर्शन करवाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन का हरियाणा से होते हुए पंजाब के बठिंडा तक विस्तार किया है। इनमें एक ट्रेन का परिचालन 24 जनवरी से शुरू किया जाएगा तो दूसरी ट्रेन 25 जनवरी से चलेगी। दोनों ट्रेनें मालदा टाउन तक जाएंगी। हालांकि इनमें से केवल एक ट्रेन का ही अयोध्या में ठहराव होगा। जबकि दूसरी फरक्का एक्सप्रेस का अयोध्या में ठहराव नहीं होगा। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से हरियाणा के साथ ही पंजाब के विभिन्न जिला वासियों को फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन

सोनीपत जंक्शन से जींद रूट पर वाया गोहाना होते हुए अब तक तीन सवारी गाड़ियों का ही परिचालन किया जाता है। फरक्का एक्सप्रेस का विस्तार होने से इस रूट पर पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन का इस रूट पर संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 13483 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 24 जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन मालदा टाउन से शाम 7:35 बजे चलकर अगले दिन अयोध्या होते हुए तीसरे दिन दिल्ली पहुंचेगी। यहां से इस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 4:55 बजे चलकर बहादुगढ, रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल होते हुए सुबह 10 बजे तक बठिंडा पहुंचेगी। इस ट्रेन का सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को परिचालन किया जाएगा।
इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन संख्या 13484 फरक्का एक्सप्रेस का परिचालन 26 जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन बठिंडा से शाम 4:25 बजे सफर शुरू करेगी और रात 9:40 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। दिल्ली से मालदा टाउन तक इस ट्रेन के 60 ठहराव किए गए हैं। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 13413 फरक्का एक्सप्रेस का परिचालन 25 जनवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन मालदा टाउन से चलकर दिल्ली पहुंचेंगी। बीच रास्ते में यह 29 स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का अयोध्या में ठहराव नहीं है। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 4:55 बजे चलकर नरेला होते हुए सुबह 6:08 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 7:05 बजे गोहाना होते हुए जींद, उचाना, नरवाना, जाखल, बरेटा, बुधलड़ा, मनसा, मोर होते हुए सुबह 11:15 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, वीरवार व शनिवार को चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 13414 का परिचालन 27 जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे बठिंडा से चलेगी और शाम 6:38 बजे गोहाना होते हुए शाम 7:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यहां से चलकर नरेला होते हुए रात 9:40 बजे दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी।

वर्जन
रेलवे ने फरक्का एक्सप्रेस दो ट्रेनों का बठिंडा तक विस्तार किया है। इनमें एक ट्रेन से दिल्ली से आगे रोहतक होते हुए बठिंडा जाएगी। वहीं दूसरी ट्रेन सोनीपत-गोहाना के रास्ते जींद होते हुए बठिंडा तक जाएगी। ट्रेन का विस्तार होने से यात्रियों को फायदा मिल सकेगा।-दीपक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed