{"_id":"5de12cd68ebc3e54cb575adc","slug":"now-the-lawyer-will-go-on-hunger-strike-sonipat-news-rtk5298989143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का एलान, सोमवार से शुरू करेंगे क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का एलान, सोमवार से शुरू करेंगे क्रमिक अनशन
विज्ञापन
सोनीपत बार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते प्रधान अनूप दहिया।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के साथ बैंच व पुलिस के साथ चल रहे विवाद का अभी हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा। बार काउंसिल की तरफ से भी कोई समाधान नहीं किए जाने के बाद अब वकीलों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया कि वर्क सस्पेंड तब तक जारी रहेगा जब तक कि सोनीपत से एसपी का तबादला नहीं हो जाता और बार हॉल में बनी दीवार को हटाया नहीं जाता। इसके लिए अब सोमवार से वकीलों ने क्रमिक अनशन भी करने का निर्णय लिया है। रोजाना 10 वकील क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इधर, लगातार 12 दिन से वर्क सस्पेंड के कारण जिला अदालत परिसर में मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विदित रहे कि 12 दिनों से जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर रखा है। शुरुआत में जहां एसपी प्रतीक्षा गोदारा पर गलत व्यवहार का आरोप लगाकर उनके तबादले की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड शुरू किया था तो दो दिन बाद ही बार के हॉल में मालखाने की दीवार को हटाने के मामले में विवाद गहरा गया। जिसके कारण बार-बैंच भी आमने-सामने हो गए। मामला यहां तक बढ़ गया कि सेशन जज की शिकायत पर बार प्रधान व एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में मालखाने की दीवार को दोबारा बनाया गया। इस पूरे प्रकरण में तनाव की स्थिति इतनी बढ़ गई कि अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, बिजली निगम ने भी वकीलों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए उनके चैंबरों पर रात के समय छापेमारी की। इस पर वकीलों ने आंदोलन को व्यापक कर दिया और प्रदेशभर की बार एसोसिएशन के अलावा बार काउंसिल व हाईकोर्ट के वकीलों से भी मदद मांगी। जिला बार रूम में प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों के प्रमुख जुटे थे और बार काउंसिल के सदस्य भी पहुंचे थे। इस दौरान अनूप दहिया ने घोषणा की थी कि उनकी मांगे माने जाने तक उनकी बार का वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। वीरवार को हरियाणा एंड पंजाब बार काउंसिल के कुछ सदस्यों ने काउंसिल से बातचीत की थी, लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ी।
जिस पर सोनीपत में वकीलों ने शुक्रवार को एक बार फिर बैठक कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया कि वह किसी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। एसपी का तबादला होने तक व बार हॉल से दीवार हटाए जाने तक वर्क सस्पेंड वापस नहीं लिया जाएगा। साथ ही क्रमिक अनशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
--
वकीलों के संघर्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। पहले एसपी ने अभद्रता से बातचीत की और फिर दीवार मामले में वकीलों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद प्रशासन ने वकीलों के बंद चेंबरों में छापेमारी करवाई और बिजली चोरी के केस बनाए गए। इस दमन को सहन नहीं किया जाएगा और वर्क सस्पेंड अब अनिश्चितकाल के लिए किया जाएगा। सोमवार से क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा।
अनूप सिंह दहिया, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत।