फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the heat will increase, temperature will be higher than normal

Sonipat News: अब बढ़ेगी गर्मी, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

Wed, 16 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 16 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now the heat will increase, temperature will be higher than normal
सोनीपत। बारिश से तापमान में आई गिरावट के बाद अब फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना बन गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले दो दिन तक लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ सकता है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार और शुक्रवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई थी, जिसके बाद से तापमान में गिरावट आई है। दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास है। अब बुधवार से गर्मी फिर से तेवर दिखाएगी और राजस्थान की तरफ से गर्म हवा जिले में प्रवेश करेंगी। ऐसे में दो दिन तक गर्म हवा का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पूर्व दिशा से कम गति में हवा चलने से गर्मी ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज होगी, वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि 16 अप्रैल की रात को हल्का पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। विशेषज्ञ की माने तो 19 अप्रैल के बाद हवा की गति काफी तेज रहेगी, जिसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

गेहूं की कढ़ाई में जुटे किसान

बारिश के बाद कई दिन से हाथ से काटे गए गेहूं की कढ़ाई प्रक्रिया प्रभावित थी। मंगलवार को मौसम साफ होने व गेहूं सूखने के चलते किसानों ने थ्रेसर से गेहूं की कढ़ाई शुरू कर दी है। हालांकि कंबाइन से कटाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजस्थान की तरफ से गर्म हवा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। जल्द मौसम फिर से परिवर्तनशील होगा और तेज हवा के साथ हल्की बादलवाही छाएगी। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed