फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now preparations for counting of votes: Counting of six assemblies will be done on 14 tables, counting of three assemblies will be done in Jind.

अब मतगणना की तैयारी : 14 टेबल पर होगी छह विधानसभाओं की गणना, तीन विधानसभा की गिनती जींद में होगी

Mon, 27 May 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Now preparations for counting of votes: Counting of six assemblies will be done on 14 tables, counting of three assemblies will be done in Jind.
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। सोनीपत लोकसभा की नौ विधानसभाओं में से छह की मतगणना मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में 4 जून को होगी। मतगणना को लेकर टेबल और राउंड का निर्धारण कर दिया गया है। छह विधानसभाओं की मतगणना 14 टेबल पर की जाएगी। जींद की तीन विधानसभाओं के मतों की गणना जींद में ही की जाएगी।
विज्ञापन


सोनीपत लोकसभा में कुल 1846 मतदान केंद्र हैं, इसमें सोनीपत जिले के 1260 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सोनीपत के मतों की गणना के लिए 13 से 15 राउंड होंगे। सभी विधानसभाओं के लिए मतगणना का कार्य एक साथ किया जाएगा। इसमें कुछ विधानसभाओं के लिए राउंड अधिक होंगे, वहीं कुछ के लिए कम होंगें। मतगणना को लेकर अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। दूसरी ओर 25 मई को मतदान के बाद सभी ईवीएम को बिट्स कॉलेज में ही रखा गया है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों के हवाले किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों की तरफ से नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन




14 टेबल पर ईवीएम, 25 पर गिने जाएंगे पोस्टल बैलेट

मतगणना के लिए अलग-अलग विधानसभा की 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। बिट्स कॉलेज में ही अलग-अलग जगहों पर टेबल लगाकर मतों की गिनती की जाएगी। 14 टेबल पर ईवीएम खोलकर गिनती होगी, वहीं 1 टेबल संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी की होगी। इसके अलावा 25 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए अलग लगाई जाएंगी। जहां पर जिले के कुल 13384 सर्विस वोटर्स की तरफ से डाले गए मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किस विधानसभा में होंगे कितने राउंड

बरोदा और गन्नौर में 223 मतदान केंद्र थे, जिनकी गिनती 15 राउंड में संपन्न होगी। वहीं गोहाना के 214 मतदान केंद्रों की गिनती भी 15 राउंड में होगी। इसके अलावा राई के 208 मतदान केंद्रों की गणना 14 राउंड में, सोनीपत के 203 मतदान केंद्रों की गणना 14 राउंड में, खरखौदा के 189 मतदान केंद्रों की गणना 13 राउंड में होगी। जींद जिले की जुलाना विधानसभा के 200 मतदान केंद्रों की गणना 14, जींद के 192 और सफीदों के 194 मतदान केंद्रों की गणना 13 राउंड में पूरी होगी।




अबकी बार 63.44 फीसदी हुआ मतदान

लोकसभा चुनावों के लिए 25 मई को हुए मतदान का प्रतिशत सामने आ गया है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का मतदान 63.44 फीसदी रहा है। जिसमें सबसे बड़ा योगदान 68.53 फीसदी जुलाना विधानसभा का है। वहीं सबसे कम 57.28 फीसदी सोनीपत विधानसभा के मतदाताओं का रहा। सोनीपत जिले की छह विधानसभाओं में सबसे अच्छा मत प्रतिशत राई का 66.43 फीसदी रहा है। वहीं बरोदा में 62.73, गन्नौर में 63.48, गोहाना में 63.5, खरखौदा में 60.71, जींद में 63.12 तो सफीदों में 66.93 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed