फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now old roadways buses will not be able to enter Delhi, trouble will increase

अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी रोडवेज की पुरानी बसें, बढ़ेगी परेशानी

Fri, 26 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now old roadways buses will not be able to enter Delhi, trouble will increase
हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसें अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग से पत्र व्यवहार किया है जिसमें पुरानी बसें (बीएस-4 मानक वाली) दिल्ली में न भेजने की बात कही है। सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो की बात करें तो यहां सभी बसें पुराने मानक की ही हैं। दिल्ली सरकार के इस कदम से दिल्ली जाने वाले यात्रियों व परिवहन विभाग की परेशानी बढ़ेगी। हालांकि रोडवेज महाप्रबंधक का कहना है कि मुख्यालय से 25 नई बसों (बीएस-6 मानक की) मांग की गई है। इन बसों के आने के बाद नई बसों को दिल्ली रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। दिवाली के नजदीक आते ही प्रदूूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए समय रहते उपायों पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में दिल्ली में प्रवेश करने वाली पुरानी बसों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत दिल्ली सरकार ने हरियाणा परिवहन विभाग के साथ पत्र व्यवहार किया है। वर्तमान समय में दिल्ली जाने वाली बसें बीएस-4 मानक की है।
विज्ञापन

सोनीपत से रोजाना 30 से अधिक बसें जाती हैं दिल्ली
सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो से रोजाना करीब 30 बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी वाया दिल्ली होकर रवाना होती हैं। साथ ही आगरा, गुरुग्राम, जयपुर, मथुरा जाने वाली बसें भी दिल्ली होकर जाती हैं। दिल्ली सरकार यदि पुरानी बसों पर प्रतिबंध लगाती है तो सोनीपत से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत से दिल्ली बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं। डिपो में जो बसें हैं उन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। मुख्यालय से नए मानक की 25 बसों की मांग की हुई है। नई बसें आने के बाद उन्हें दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, सोनीपत डिपो, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed