फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now mid-day meal will have to be tested in the lab every month

Sonipat News: अब हर माह लैब में करवानी होगी मिड-डे मील की जांच

Mon, 28 Aug 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now mid-day meal will have to be tested in the lab every month
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में अब अध्यापकों को खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए हर माह मिड-डे मील के खाने की संबंधित लैब में जांच करवानी होगी। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मिड-डे मील खाने के टेस्ट करवाने के लिए सरकार ने मान्यता प्राप्त लैब की सूची जारी की है। स्कूलों को इन्हीं लैब में जांच करवाकर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।
राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में पौष्टिक आहार शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर पोषण मिल सके। हालांकि स्कूलों में दिए जा रहे मिड-डे मील के खाने की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इसे देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मिड-डे मील में परोसे जा रहे खाने की निर्धारित लैब में प्रति माह जांच करवानी होगी, ताकि गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों पर विराम लगाया जा सके।
विज्ञापन


जांच नहीं करवाने पर होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने स्कूलों के मिड-डे मील राशन की जांच करवाने की जिम्मेदारी मिड-डे मील प्रभारी को सौंपी है। उन्हें महीने में कम से कम एक बार मिड-डे मील जांच निर्धारित लैब में करवाना अनिवार्य रहेगा। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जो भी मिड-डे मील प्रभारी नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लैब में की जाने वाली टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही खाने में पोषक तत्वों के गुणवत्ता के तत्वों को सुनिश्चित किया जाएगा। अगर खाने की गुणवत्ता में कमी मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन द स्पॉट की जाए जांच : बड़वासनिया
जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने शिक्षा विभाग की इस योजना के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट की प्रक्रिया के चलते शिक्षकाें का अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा। उन्होंने मांग की है कि मिड-डे मील के खाने की जांच ऑन दा स्पॉट ही होनी चाहिए। लैब या फिर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर खाने की जांच करें, जिससे खाने की गुणवत्ता का सही मायने में पता चल पाए।


वर्जन

राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील के खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लैब में जांच करवानी अनिवार्य है। मिड-डे मील प्रभारी को हर माह खाने की एक बार लैब में जांच करवानी होगी। नियमों की अवहेलना करने पर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- महाबीर सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed