फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now even chutney is becoming as expensive as vegetables.

Sonipat News: अब तो चटनी भी सब्जी जैसी पड़ रही महंगी

Sat, 06 Jul 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now even chutney is becoming as expensive as vegetables.
सोनीपत। सब्जियों के दामों पर मौसम की मार पड़ती जा रही है। कभी तपती गर्मी तो कभी बारिश के मौसम के चलते बढ़ते सब्जियों के दाम आम आदमी का पसीना निकाल रहे हैं। प्याज 50 रुपये प्रति किलो और टमाटर के दाम 80 पार पहुंच चुके हैं। इसके अलावा लौकी, अरवी, भिंडी व तोरई के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सब्जियों के दामों में 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका कारण सब्जियों की कम आवक को माना जा रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के प्रधान ललित खत्री का कहना है कि सोनीपत मंडी में टमाटर हिमाचल, प्याज नासिक व मध्य प्रदेश से पहुंच रहा है। बारिश के चलते दोनों की आवक कम हो रही है। जब तक बंगलुरू का टमाटर मंडी में नहीं पहुंचेगा, तक तक दाम में कटौती होना मुश्किल है। फिलहाल बंगलुरू का टमाटर दिल्ली मंडी तक पहुंच चुका है। सोनीपत आने के बाद टमाटर के दाम में कटौती हो सकती है।
विज्ञापन

प्याज की बात करें तो स्टॉक किया गया अधिकतर प्याज गर्मी के कारण खराब हो चुका है। इससे आवक पर भी असर पड़ा है। सब्जी विक्रेताओं को मांग अनुसार माल कम मिल रहा है, जबकि डिमांड ज्यादा है। जिसके कारण मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। गृहणियों का कहना है कि जहां खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दामों ने परेशान कर रखा है, ऊपर से सब्जी के बढ़ रहे दामों ने उनकी रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती से घर तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों के दाम तीन गुणा बढ़ रहे हैं। अगर बढ़ती महंगाई का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो सब्जियां आमजन की रसोई से दूर हाेने लगेंगी। उनका कहना है कि टमाटर, प्याज, आलू, लौकी, अरवी, तोरई सहित सभी सब्जियों के दाम बढ़ने से घरों में सब्जी बनाना मुश्किल हो गया है।

बोले क्रेता-विक्रेता
कोई भी सब्जी 80 रुपये से कम नहीं है। सब्जी मंडी में टमाटर 80 रुपये मिल रहा है। 20 रुपये किलो मिलने वाला प्याज 60 रुपये किलो मिल रहा है। कहते हैं चटनी से रोटी खा लो, आज तो चटनी भी सब्जी से महंगे दाम पर पड़ रही है। दोगुने दाम होने से सब्जियों का स्वाद लेना लोगों की जेब से बाहर हो चुका है। 30 रुपये किलो मिलने वाली घीया आज 80 रुपये किलो मिल रही है। -जसवंती, क्रेता

0
सब्जियों के दाम बढ़ने से ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। पहले सुबह से ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगती थी, अब एकाध ग्राहक ही सब्जी लेने के लिए पहुंच रहा है। दुकानदारी पर करीब 60 फीसदी प्रभाव पड़ा है। बढ़ते दामों के कारण लोग सब्जियां कम ले रहे हैं। बारिश के मौसम में पानी लगने से सब्जी जल्दी खराब हो जाती है। फ्रिज में भी एक-दो दिन में सब्जी खराब होने लगती है। जहां ग्राहक पहले एक किलो सब्जी लेते थे, अब आधा किलो सब्जी में ही खरीद रहे हैं।-वेदप्रकाश, विक्रेता

सब्जियों के भाव (रुपये प्रति किलो )

सब्जी अब पहले

टमाटर 80 से 100 - 30 से 40
प्याज 50 से 60 - 30 से 35

आलू 40 से 45 - 25 से 30

घीया 60 से 80 - 30 से 40
गोभी 100 से 120 - 60 से 70
बैंगन 60 से 70 - 40 से 50
शिमला मिर्च 120 से 140 - 100 - 120
मटर 180 से 200 - 100 से 120
खीरा 60 - 40

नींबू 160 - 140
तोरई 80 - 40
करेला 60 - 40

भिंडी 80 - 60
मूली 80 - 60
पेठा 60 - 20

अरवी 80 - 50

हरी मिर्च 120 - 80

नोट : सोनीपत सब्जी मंडी के रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed