फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now buses going to Meerut and Baghpat will return from Yamuna bridge

Sonipat News: अब यमुना पुल से वापस लौटेंगी मेरठ व बागपत जाने वाली बसें

Mon, 29 Jul 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Now buses going to Meerut and Baghpat will return from Yamuna bridge
सोनीपत। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे सोनीपत से मेरठ व बागपत सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें अब गढ़ मिरकपुर के निकट यमुना पुल से वापस लौट रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब यात्रियों को यमुना पुल के पास उतरकर पैदल उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करना होगा और आगे की यात्रा उत्तर प्रदेश के वाहनों में करनी होगी।
विज्ञापन

सोनीपत से मेरठ, बागपत, बड़ौत व बृजघाट तक बसों का परिचालन किया जाता है। शिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने लगे हैं। यह शिवभक्त शिवरात्रि तक बागपत, गौरीपुर मोड़ से होते हुए दिल्ली व हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के लिए अपनी यात्रा जारी रखेंगे। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इसके बाद सोनीपत बस अड्डे से उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें गढ़ मिरकपुर के नजदीक यमुना पुल पर यात्रियों को उतारकर वापस लौट रही हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए करनाल होकर जा रही बसें
सोनीपत बस डिपो से हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। यह बसें अब करनाल होते हुए हरिद्वार जा रही हैं। जिससे यात्रियों के लिए सफर लंबा होने के साथ ही महंगा भी हो गया है। सोनीपत डिपो से हरिद्वार रूट पर तीन बसें चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिस कारण सोनीपत से उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें गढ़ मिरकपुर के नजदीक यमुना पुल पर सवारियों को उतारकर वापस लौट रही हैं। वहीं हरिद्वार जाने वाली बसें भी करनाल से होते हुए भेजी जा रही हैं।
कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed