फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now admission will not be available in BPS Women's Medical College without gate pass.

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में अब बिना गेट पास नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 20 May 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Now admission will not be available in BPS Women's Medical College without gate pass.
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में वाहन अंदर लेकर जाने के लिए गेट पास सिस्टम लागू कर दिया गया है। जो भी मेडिकल कॉलेज में वाहन लेकर जाएगा, उसे गेट पास लेना होगा। वापसी के दौरान गेट पास दिखाकर ही वाहन को मेडिकल कॉलेज से बाहर ले जा सकेंगे। यदि वाहन चालक टोकन गुम कर देता है तो वह वाहन को बाहर नहीं लेकर जा सकेगा। इसके लिए पुलिस से मंजूरी लेनी होगी और जुर्माने की राशि अदा करनी होगी।
विज्ञापन

बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना दो से तीन हजार क्षेत्रवासी व 1200 से अधिक कर्मचारी काम करने के लिए आते हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ो की संख्या में वाहन मेडिकल कॉलेज परिसर में लाए जाते हैं। हर महीने चार से पांच वाहन चोरी होने की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर संज्ञान लेते हुए और बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से गेट पास सिस्टम लागू कर दिया गया है। गेट पास सिस्टम लागू होने के बाद चोरी की वारदात पर अंकुश लगा है। अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम के लागू होने से मेडिकल कॉजेल में आने वाले हर वाहन की जानकारी रहेगी। जिससे संदिग्ध की आसानी से पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज परिसर में गेट पास सिस्टम लागू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में वाहन लेकर आने वाले को गेट पास दिया जा रहा है। अब मेडिकल कॉलेज से वाहन चोरी की वारदात पर अंकुश लगेगा। -डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed