फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notorious liquor smuggler Bhupendra arrested in attempt to murder case

Sonipat News: कुख्यात शराब तस्कर भूपेंद्र हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Notorious liquor smuggler Bhupendra arrested in attempt to murder case
एसटीएफ करनाल की टीम की गिरफ्त में कुख्यात शराब तस्करी का आरोपी भूपेंद्र ठेकेदार। स्रोत : पुलिस
खरखौदा (सोनीपत)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की करनाल इकाई शराब तस्करी में कुख्यात आरोपी गांव सिसाना निवासी भूपेंद्र ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। उसे हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त सोनीपत ने 6 नवंबर 2023 को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। भूपेंद्र पर हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश, गुजरात और बिहार में भी मुकदमे दर्ज हैं। उस पर सोनीपत पुलिस ने 15 मुकदमे दर्ज कर रखें है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शराब तस्करी में कुख्यात सिसाना के भूपेंद्र को एसटीएफ करनाल की टीम ने चंडीगढ़ में एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र पर लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में शराब की तस्करी के आरोपों सहित अन्य मामले विचाराधीन हैं, साथ ही जून, 2023 में गांव पिपली के पूर्व सरपंच रामनिवास पर हुए जानलेवा हमले में भी उसके व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सोनीपत जिले में पूर्व सरपंच पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पकड़ से बाहर था। अब उसे इस मामले में दबोचा गया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र पर वर्ष 2014 में दर्ज हुआ पहला मुकदमा

भूपेंद्र पुलिस को चकमा देकर गिरफ्त से बाहर चल रहा था। भूपेंद्र का आपराधिक रिकाॅर्ड नया नहीं है। उस पर आबकारी अधिनियम के साथ-साथ कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2014 में दर्ज हुआ था। वर्ष 2020 में उस पर आबकारी अधिनियम के तहत खरखौदा व गोहाना में 12 मुकदमे दर्ज हुए थे। कोरोना संक्रमण के दौरान आरोपी पर शराब तस्करी के मामले दर्ज हुए। उसने उस समय शराब तस्करी की गतिविधियों को जारी रखा था। उस पर खरखौदा के तत्कालीन थाना प्रभारी संग मिलकर मालखाना में जब्त की गई शराब को बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पूर्व सरपंच पर हमले के मामले में छठे आरोपी की गिरफ्तारी है। भूपेंद्र को न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि गहनता से जानकारी जुटाई जा सके।

-मनीष कुमार, प्रभारी, क्राइम यूनिट, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed