फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notorious crook Jagbir killed in district prison in Gangwar, head warder and surveillance security warder also injured

गैंगवार में जिला कारागार में कुख्यात बदमाश जगबीर की हत्या, हेड वार्डर और निगरानी सुरक्षा वार्डर भी घायल

Mon, 22 Feb 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Notorious crook Jagbir killed in district prison in Gangwar, head warder and surveillance security warder also injured
जगबीर का फाइनल फोटो। - फोटो : Sonipat
जिला कारागार में एक दिन पहले ही बंद किए गए कुख्यात बदमाश जगबीर की गैंगवार के चलते बैरक के अंदर ही कैदियों ने हत्या कर दी। कैदियों ने पहले खाना बंटवा रहे हेड वार्डर और निगरानी सुरक्षा वार्डर पर हमला करके घायल किया और उसके बाद जगबीर की हत्या कर दी। बंदियों ने उसका सिर चक्की में मारने के साथ ही पहले से नुकीली बनाई गई चम्मच से उसके सीने को गोद डाला। इतना ही नहीं परने से उसका गला भी घोंट दिया। पुलिस ने मामले में जेल उप अधीक्षक के बयान पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई ने जेल प्रशासन पर साजिश के तहत जगबीर की हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। रविवार देर शाम परिजन उसके शव को लेकर सामान्य अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक अंकित मलिक ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सुरक्षा वार्ड की बैरक बी, डी और बैरक नंबर-8 के बंदियों को खाना दिया जा रहा था। इस दौरान बैरक नंबर-8 के बंदियों गांव नाहरी निवासी दिनेश व मुकीमपुर निवासी रोहित ने सुरक्षा गार्ड नवीन उर्फ मंडोरी को अपने पास बुलाकर दबोच लिया और मारपीट करने लगे। उसी दौरान गांव रभड़ा के रजनीश उर्फ पालू, रेवाड़ी के पवन, रामगढ़ के दीपक व गंगाना के अनिल ने भागकर हेड वार्डर कदम सिंह को दबोच कर मारपीट करने लगे। वह दोनों को पीट रहे थे तो अन्य बंदियों हरसाना गांव के अमित उर्फ मोटा, जागसी के महिपाल उर्फ महल्ला, गंगाना के रवींद्र उर्फ ठेकेदार, तिहाड खुर्द के प्रवीन, हिसार के सूर्य नगर के रवींद्र उर्फ रघबीर, करेवड़ी के रोहित उर्फ नीट्टू व दीपक उर्फ फोर्ट और थाना खुर्द गांव के गीतू उर्फ परिंदा मिलकर सुरक्षा वार्ड की चक्की नंबर-20 में बंद कैदी मूलरूप से गांव बुटाना फिलहाल कासंडी निवासी जगबीर के पास पहुंच गए। बंदियों ने उसको चक्की के अंदर ही दबोच लिया और उसका सिर चक्की में मारकर घायल कर दिया। उसके बाद घिसकर नुकीली बनाई गई चम्मच से जगबीर की छाती व अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। उसके बाद परने से गला घोंट दिया गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद जेल स्टाफ मौके पर पहुंचा और सभी को छुड़वाकर जगबीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के लिए जगबीर ने संजय बुटाना की वर्ष 2008 में जेल परिसर में हत्या कर दी थी। उसे वर्ष 2012 में उम्रकैद की सजा हुई थी। वह अप्रैल, 2020 में पेरोल पर बाहर आया था, मगर सीआईए ने उसे 16 फरवरी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर खानपुर के सुधीर की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप था। जिसमें उसे चार दिन के रिमांड के बाद शनिवार को ही जेल भेजा गया था। जगबीर और संजय बुटाना के परिवार में वर्ष 1995 से रंजिश चल रही है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगबीर के भाई कृष्ण कुमार ने जिला कारागार प्रशासन पर साजिश के तहत उसके भाई की हत्या कराने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उसके भाई ने हत्या के षड्यंत्र का आरोप कृष्ण गाठा गैंग पर लगाया है। परिजनों ने पहले शव लेने से मना कर दिया था। हालांकि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन सामान्य अस्पताल से शव को लेकर चले गए।

जेल में हत्या गैंगवार के चलते की गई है। 14 बंदियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के साथ ही आरोपियों के गांवों में भी पुलिस लगा दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट की जांच भी जारी है। मृतक के परिजनों के बयान को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत।

 सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे ग्रामीण। संवाद

सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे ग्रामीण। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed