फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notice to 10 shopkeepers of Bahalgarh Chowk for encroachment

Sonipat News: अतिक्रमण करने पर बहालगढ़ चौक के 10 दुकानदारों को नोटिस

Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 shopkeepers of Bahalgarh Chowk for encroachment
फोटो 23: सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर अतिक्रमण करने पर दुकानदार को नोटिस जारी करते नगर निगम के सफाई
सोनीपत। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को टीम ने अतिक्रमण करने पर बहालगढ़ में 10 दुकानदारों को नोटिस दिए। अतिक्रमण न हटाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या पुरानी है। समय के साथ वह बढ़ती जा रही है। कई ऐसे स्थान हैं जहां अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता है। अतिक्रमण की वजह से सड़कें कई जगह आठ से दस फीट तक सिकुड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। उस समय कई दुकानदार फुटपाथ पर ही अस्थायी स्टाल लगा लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार से 50 सदस्यीय टीम बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हाईवे ट्रैफिक प्रभारी कर्मबीर और नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ 10 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। उनको चेतावनी दी गई कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।








शहर में कहीं भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। बहालगढ़ में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए हैं। दोबारा जाकर स्थिति की जांच की जाएगी। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed