फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   notice issued to 52 people doing illegal construction in bahalgarh area

बहालगढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले 52 लोगों को नोटिस जारी

Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
notice issued to 52 people doing illegal construction in bahalgarh area
सोनीपत। नगर निगम ने बहालगढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले 52 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में जल्द ही निर्माण को रोक देन की हिदायत दी गई है। ऐसा न करने पर निर्माण गिराने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। वहीं, निगम की ओर से कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव बहालगढ़ में दो और खेवड़ा में करीब ढाई एकड़ भूमि में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को जिला नगर योजनाकार की टीम ने 16 जुलाई को ध्वस्त किया था। सोनीपत शहरी क्षेत्र में बहालगढ़ में दिल्ली जाने वाली सड़क के साथ लगते खसरा नंबर 23/14, 17 में दो एकड़ जमीन के ऊपर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया था। अधिकारियों के अनुसार गांव खेवड़ा में भी मेरठ रोड के साथ लगते खसरा नंबर 130/13, 18, 19, 23 में ढाई एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण चल रहे है। यहां से प्रशासन ने कच्चे रास्ते व डीपीसी ध्वस्त की थी। इसके अलावा बहालगढ़ चौक के आसपास अवैध निर्माण चल रहे हैं। अवैध कॉलोनियों में प्रशासन ने बोर्ड भी लगवाकर लोगों से वहां जमीन न खरीदने की अपील की थी। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए अब नगर निगम ने लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन लोगों ने नोटिस मिलने पर रोष है। उनका कहना है कि बिल्डर लोगों को बहकाकर उन्हें अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं और बाद में अधिकारी उन्हें रुकवा देते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बहालगढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से निर्माण हो रहे हैं। अवैध निर्माण करने वाले 52 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्त हो चुकी है। जल्द ही अवैध निर्माणों को ढहाया जाएगा। लोगों से अवैध निर्माण न करने की अपील है, ताकि उनको आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र खासा, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed