फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Not attacking farmers, but rioting opposition: Babita Phogat

हमला करने वाले किसान नहीं, उपद्रव करने वाले विपक्षी : बबीता फौगाट

Thu, 03 Jun 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Not attacking farmers, but rioting opposition: Babita Phogat
महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट का चरखी दादरी के बिरही कलां गांव में किसानों ने विरोध किया तो उनका दर्द बुधवार को आंसू बनकर छलकने लगा। बबीता फौगाट ने कहा कि हमला करने वाले किसान नहीं हैं, बल्कि वे उपद्रव करने वाले विपक्षी हैं। बबीता ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर किसानों की आड़ में विपक्ष के लोगों ने लाठियां बरसाई थीं और उन्होंने विपक्ष के लोगों को खुद देखा है। बबीता फौगाट बुधवार को सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

पहलवान से भाजपा नेता बनीं बबीता फौगाट ने कहा कि उन्होंने किसी एक क्षेत्र व समाज के लिए मेडल नहीं जीते थे। उनको मेडल जीतने पर हर किसी का प्यार मिलता था और आज उनकी गाड़ी पर डंडे बरसाए जा रहे हैं। यह साफ है कि इस तरह से महिला व उसके बच्चे पर हमला करने वाले किसान नहीं हो सकते। इस तरह से प्रदेश में उपद्रव करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास हो रहा है। बबीता ने कहा कि सरकार ने पहले भी किसानों के साथ कई बार बातचीत की और वह आगे भी बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे अब कहीं जाना भी दूभर हो गया है। बबीता ने कहा कि इसके बावजूद वह अपने घर व क्षेत्र में जाना नहीं छोड़ सकती और वह आगे भी डरे बिना वहां जाती रहेगी। उनको उम्मीद है कि जिस तरह से मेडल जीतकर लाने पर उनको लोगों का प्यार मिलता रहा है, वह आगे भी इस तरह से मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed