फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Not allow, anyone to take, the law into their hands, sonipat news

कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं

Mon, 23 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 23 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Not allow, anyone to take, the law into their hands, sonipat news
सोनीपत की पुलिस लाइन में संयुक्त अभ्यास करते पुलिस कर्मी। - फोटो : sonipat
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा कि कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उपद्रव करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। वह रविवार को जिला पुलिस लाइन मैदान में जिला पुलिस की सातों कंपनियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की रिहर्सल देखने के बाद लघु सचिवालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी सिविल व पुलिस अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल बनाकर एक टीम की तरह कार्य करें। गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएं कि किसी भी मामले का हल कानून व्यवस्था बिगाड़ने से नहीं होता। इसके साथ ही जनता से बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। जाट आरक्षण की मांग को लेकर धरने के अल्टीमेटम पर उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति पर पैनी नजर रखें और समय पर आवश्यक कार्रवाई करें। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक नवदीप सिंह विर्क, उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग, पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी, सीटीएम सुरेंद्र दून, एसडीएम निशांत यादव, अजय कुमार, राजीव अहलावत, डॉ. निर्मल नागर, डीएसपी राहुल देव, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, राजीव देशवाल, भारती डबास मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
अलग-अलग टीम बनाकर निर्धारित की ड्यूटी 
मोहम्मद अकील ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की धरने के अल्टीमेटम के चलते अलग-अलग टीमें बनाकर ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। ऐसे में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्टेशन न छोड़े। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे लाइनों और नहरों पर विशेष तौर पर निगरानी रखनी है। किसी भी तरह की सूचना को हलके में लेने की बजाए उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात टीमों ने की मॉक ड्रिल
पुलिस लाइन में रविवार को सभी सात टीमों ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान जहां डीएसपी मुकेश जाखड़, राजीव देशवाल व ओमप्रकाश अगल-अलग टुकड़ियों को कमांड दे रहे थे। वहीं, पुलिसकर्मी भागो, बचो, दीवार बनाओ, पत्थर से स्वयं को बचाओ के शब्दों से अपनी तैयारी करते नजर आए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed