फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nomination for Bar Association elections from 4

Sonipat News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन 4 से

Fri, 01 Dec 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nomination for Bar Association elections from 4
फोटो 40. सोनीपत के गन्नौर बार परिसर में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते रिटर्निंग अधिकारी
गन्नौर। गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी। प्रधान समेत पांच पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान 15 दिसंबर को होगा। रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता सुशील त्यागी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुशील त्यागी व सुमित शर्मा ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुशील त्यागी ने बताया कि 4 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 4 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक व 5 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। 6 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। 15 दिसंबर सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अधिवक्ताओं की बैठकों का दौर भी चल रहा है, चुनाव लड़ने के इच्छुक अपना समर्थन जुटाने का प्रयास रहे हैं।
विज्ञापन

- सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान

रिटर्निंग अधिकारी सुशील त्यागी ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी। चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। इसके लिए मतदान केंद्र में सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदाधिकारियों का चयन होगा, जिनमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 40. सोनीपत के गन्नौर बार परिसर में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते रिटर्निंग अधिकारी

फोटो 40. सोनीपत के गन्नौर बार परिसर में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते रिटर्निंग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed