{"_id":"69e3dde89a2d3e8ff800d5c3","slug":"nodal-officer-appointed-for-municipal-election-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152648-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम चुनाव को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम चुनाव को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की निर्देशानुसार विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव के दौरान मैनपावर मैनेजमेंट के लिए डीआईओ विशाल, मटेरियल मैनेजमेंट के लिए नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ को नियुक्त किया गया है।
ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए आरटीए कार्यकाल के एडीटीओ संजीव कौशिक व उपायुक्त कार्यालय से पीएलए ब्रांच की सहायक सुमन, आदर्श आचार संहिता लागू करवाने के लिए हरियाणा रोडवेज जीएम संजय कुमार, अमित खोखर व एमवीओ गुरप्रीत संधू, स्वीप अभियान के तहत आयोजित होने वाली चुनाव गतिविधियों के लिए निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंटिंग व जारी करने के लिए नगर निगम डीएमसी हरदीप सिंह, मीडिया संचार प्लान व एसएमएस निगरानी के लिए डीआईपीआरओ राकेश गौतम, शिकायतों का निवारण व हेल्पलाइन के लिए जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर व अन्य सुविधाओं के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि ऑब्जर्वरों के लिए डीईटीसी(एक्साईज) अरविंद कुमार, इलेक्ट्रॉल रॉल्स के लिए संबंधित आरओ व एआरओ, मेडिसिन किट के लिए सीएमओ डॉ. ज्योत्सना, बिजली आपूर्ति के लिए उत्तर हरियाणा वितरण बिजली निगम के एसई, पेयजल आपूर्ति के लिए पब्लिक हेल्थ के एसई, रैली, होर्डिंग, बैनर, जुलूस में प्रयोग होने वाले वाहनों तथा जनसभा की अनुमति देने के लिए संबंधित आरओ व एआरओ को नोडल अधिकारी लगाया गया है।