फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No respite from heat, temperature reached 47.6 degrees

Sonipat News: गर्मी से नहीं मिल रही राहत, 47.6 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 30 May 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
No respite from heat, temperature reached 47.6 degrees
सोनीपत। नौतपा में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को तापमान मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 47.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले 2.8 डिग्री अधिक रहा। दिन भर लू के थपेड़ों के बीच जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

शाम को आसमान पर बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी से राहत की आस जगी है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह के अंत तक राहत मिलने के आसार नहीं है। सोनीपत जिले में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। नौतपा के पांचवें दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गर्म हवा ने वातावरण से नमी सोख ली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन बुधवार को ही यह रिकॉर्ड भी टूट गया और तापमान एक डिग्री की उछाल के साथ ही 47.6 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। सुबह दस बजे ही तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा नहरों और तालाबों में राहत पाने के लिए नहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर भी संकट के बादल
भीषण गर्मी के कारण ज्वार व हरे चारे की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है। कुछ किसानों ने धान की पौध भी उगाई है। जिसमें रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। गर्मी अधिक होने से पौध पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। गर्मी में टमाटर भी झुलस गया है। बेल की सब्जी भी प्रभावित हो रही है। अधिकतर किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
इंसेट
एडवाइजरी जारी : 12 से 3 बजे तक न निकलें बाहर
गर्मी को देखते जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों का आह्वान किया है कि वह सीधे तौर पर धूप के संपर्क में आने से बचें। अनावश्यक रूप से दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, तला हुआ खाना खाने से बचें, नारियल पानी, नींबू पानी, दही व छाछ का अधिक सेवन करे। फास्ट फूड, चाय व कॉफी के सेवन से बचे। घर से बाहर निकलना पड़े तो सिर, मुंह व आंखों को धूप से बचाने का प्रयास करें। इसके लिए सूती व खुले वस्त्र पहने।

वर्जन
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लू से जनजीवन बेहाल है। 31 मई की रात से राहत की उम्मीद है। 1 जून को बूंदाबांदी हो सकती है। प्री मानसून की बारिश से ही गर्मी से राहत मिल सकती है।
डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed