{"_id":"6771ae222756d183ab010af4","slug":"no-oc-has-not-been-received-from-roadways-yet-plan-to-build-park-stuck-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130041-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज से अभी तक नहीं मिली एनओसी, पार्क बनने की योजना अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज से अभी तक नहीं मिली एनओसी, पार्क बनने की योजना अटकी
Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोडवेज विभाग की तरफ से रोहतक रोड स्थित बस अड्डे में पार्क बनाने की योजना को एनओसी नहीं दी है। जिस कारण से योजना अटकी हुई है। नप की तरफ से कई बार रोडवेज प्रबंधक को एनओसी के लिए पत्र भेजा गया है, लेकिन एनओसी नहीं दी गई है। ऐसे में पार्क बनाने की योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। नप के अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज से एनओसी मिलने के बाद ही पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नगर परिषद की तरफ से शहर में सुंदरीकरण को लेकर काम किए जा रहे हैं। इसके तहत बस अड्डा में खाली पड़ी जमीन पर नप ने पार्क बनाने की योजना बनाई थी। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके लिए नप ने रोडवेज से एनओसी की मांग की है, ताकि नप की तरफ से पार्क बनाने का काम शुरू किया जा सके। रोडवेज के अधिकारियों ने अभी तक एनओसी नहीं दी है, इसकी वजह से पार्क बनाने का काम रुका हुआ है।
पार्क बनने से यात्रियों को होगा फायदा
बस अड्डा पर खाली पड़ी जगह पर पार्क बनने के बाद यात्रियों को सुविधा के साथ परिसर का सुंदरीकरण भी होगा। यात्री बसों का इंतजार के दौरान पार्क में बैठ सकते हैं। रोडवेज के कर्मचारी भी बस अड्डा में बनाए जाने वाले पार्क की सुविधा ले सकें।
विज्ञापन
-
नगर परिषद की तरफ से बस अड्डा में पार्क के निर्माण को लेकर रोडवेज के महाप्रबंधक के पास एनओसी के लिए कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। अब तक एनओसी नहीं मिली है, जिसके चलते पार्क बनाने की प्रक्रिया रुकी हुई है।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना