{"_id":"68ed5c6f7380d67e0b0b72a0","slug":"no-medicine-or-bandage-in-the-first-aid-box-of-roadways-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143740-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में दवा न मरहम-पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में दवा न मरहम-पट्टी
Tue, 14 Oct 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10:सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं तक नहीं। संवाद
सोनीपत। रोडवेज बसों में स्थापित फर्स्ट एड बाॅक्स की स्थिति बदहाल है। रोडवेज बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगाए गए फर्स्ट एड बॉक्स अब महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। ज्यादातर बसों में दवा, मरहम-पट्टी या कोई प्राथमिक उपचार सामग्री नहीं है।
चालक और परिचालक न तो इन बॉक्सों की स्थिति को लेकर सजग हैं और न ही अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। हालत यह है कि अगर किसी यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ जाए या दुर्घटना हो जाए तो बस में इलाज के लिए एक पट्टी तक नहीं मिलती है।
जिले की 121 रोडवेज बसों में से करीब 90 फीसदी में फर्स्ट एड बाॅक्स नदारद हैं। नियमों के अनुसार हर बस में चालक की सीट के पास एक छोटा बॉक्स लगाकर उसमें जरूरी दवाएं रखी जानी चाहिए। उसके विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन
लापरवाही इतनी है कि कई बसों में तो बॉक्स का ढक्कन तक गायब है। अधिकारी न तो नियमित जांच करते हैं और न ही बसों में दी जाने वाली सुविधाओं का ऑडिट करते हैं।
लंबे रूट की बसों की स्थिति भी समान
लंबी दूरी की बसों में भी फर्स्ट एड बाॅक्स या प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क पर यात्रा करते समय यदि किसी यात्री को चोट लग जाए या किसी कारण से तबीयत बिगड़ जाए तो बस स्टाफ उसे सीधे अस्पताल पहुंचाता है। प्राथमिक इलाज बस में संभव नहीं है।
जन औषधि से मंगवाई थीं दवाएं, अब बॉक्स खाली
कुछ समय पहले रोडवेज विभाग ने जन औषधि केंद्रों से दवाएं मंगवाकर सभी बसों में रखने के निर्देश दिए थे। शुरुआती दिनों में सभी बॉक्स भरे भी गए लेकिन अब वह या तो गायब हैं या खाली पड़े हैं। यात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह राम भरोसे हो गई है।
अस्पतालों में भी दिखता असर
अक्सर जिला अस्पताल में ऐसे मामले आते हैं जहां यात्रा के दौरान बीमार या घायल हुए यात्रियों को बस चालक खुद अस्पताल लाकर भर्ती करवाते हैं। अगर बसों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हो, तो कई मामलों में तत्काल राहत दी जा सकती है।
पहले जन औषधि से दवाएं मंगवाकर रोडवेज बसों में रखवाया गया था। अब अगर रोडवेज बसों में प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयां नहीं है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स में दवाई और मलहम पट्टी रखवाई जाएगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, सोनीपत।