{"_id":"6aea4ec6a41209a74802ce60","slug":"no-leniency-for-causing-traffic-jams-or-encroachment-during-the-festive-season-police-deployed-at-12-key-locations-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163436-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: त्योहारों पर जाम-अतिक्रमण किया तो खैर नहीं, 12 प्रमुख स्थानों पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: त्योहारों पर जाम-अतिक्रमण किया तो खैर नहीं, 12 प्रमुख स्थानों पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक के बीच जाम और अतिक्रमण आमजन की परेशानी न बने इसके लिए पुलिस ने सख्ती की तैयारी कर ली है। शहर के 12 प्रमुख बाजारों और चौराहों पर विशेष पुलिस निगरानी रहेगी। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग के साथ वन-वे व्यवस्था लागू होगी। बाजार में दुकानों के बाहर सामान फैलाने, अवैध पार्किंग और सड़क पर ऑटो-ई-रिक्शा खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों की शहर में आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस और नगर निगम ने यातायात सुचारू रखने, अतिक्रमण हटाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है।
सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर तक रहेगी विशेष निगरानी
पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-27 स्थित पुलिस उपायुक्त पूर्वी क्षेत्र कार्यालय में बैठक कर विशेष रणनीति बनाई गई। इसमें नगर निगम व पुलिस के अधिकरियों के साथ व्यापार मंडल के विभिन्न बाजारों के प्रधान शामिल हुए। बैठक में भीड़, पार्किंग और अतिक्रमण की समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुभाष चौक, गीता भवन चौक, महलाना चौक, देवीलाल चौक, महाराणा प्रताप चौक, गांधी चौक (सेक्टर-14 रोड), एटलस रोड, पुराना डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर बाजार, गंज बाजार, गुड़ मंडी बाजार और सेक्टर-14 मार्केट में विशेष यातायात ड्यूटी और पुलिस राइडर तैनात किए जाएंगे।
दुकानों के बाहर सामान रखा तो होगी कार्रवाई
नगर निगम की टीमें पुलिस के साथ मिलकर बाजारों और मुख्य मार्गों से प्रतिदिन अतिक्रमण हटवाएंगी। दुकानदारों को दुकानों के बाहर बने नालों से आगे सामान नहीं रखने और निर्धारित सीमा में ही कारोबार करने की हिदायत दी जाएगी। सड़कों पर अस्थायी स्टॉल और काउंटर लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों के सामने पीली और सड़कों पर सफेद पट्टियां लगवाने के लिए नगर निगम को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
भारी वाहनों की नो-एंट्री, ऑटो-ई-रिक्शा के लिए तय होंगे स्टॉपेज
शहर में सुबह आठ से रात दस बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन और आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को छूट मिलेगी। बाजारों में माल की लोडिंग-अनलोडिंग का समय निर्धारित किया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा के लिए स्टॉपेज बनाए जाएंगे। बीच सड़क पर सवारियां बैठाने और अनधिकृत ई-रिक्शा चलाने वालों के चालान किए जाएंगे तथा वाहन इम्पाउंड भी होंगे। यातायात प्रभारियों को पार्किंग स्थलों की सूची तैयार करने और ग्राहकों, दुकानदारों व कर्मचारियों के वाहन निर्धारित स्थानों पर खड़े करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई
बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बिना वाहन चलाने, ब्लैक फिल्म, अवैध पार्किंग, गलत लेन, ओवरस्पीड और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। एसीपी यातायात नरेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।
शहर से बाहर लगेंगे पटाखों के स्टॉल
नगर निगम को पटाखों की बिक्री के लिए शहर से बाहर निर्धारित स्थान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। धूल प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव होगा। सोनीपत और खरखौदा में बसों का संचालन अंदरूनी मार्गों के बजाय बाईपास से करवाने के लिए हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक से पत्राचार किया गया है। भीड़ के दौरान दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहेंगे अधिकारी व व्यापारी
डीसीपी सोनाक्षी सिंह ने बताया कि पुलिस, नगर निगम और व्यापार मंडल के बीच समन्वय के लिए संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से जाम और अतिक्रमण की शिकायतें तत्काल साझा कर समाधान किया जाएगा। आम लोगों और व्यापारियों से अलील है कि निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करें, अतिक्रमण से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।