फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No eligible person will be deprived of government schemes: Ankita Chowdhary

सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा कोई भी पात्र व्यक्ति : अंकिता चौधरी

Sat, 14 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
No eligible person will be deprived of government schemes: Ankita Chowdhary
परिवार पहचान पत्र में आ रही त्रुटियों के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करतीं अतिरिक्त उपायुक्त ? - फोटो : Sonipat
अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि होने से अगर किसी का बीपीएल कार्ड कट गया है या अन्य कोई परेशानी आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में परिवार पहचान पत्र को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसी का बीपीएल कार्ड रद्द हो गया है या परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन को लेकर सेक्टर कमेटी की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है तो एडीसी कार्यालय में शिकायत दे सकता है। अगर शिकायत सही पाई जाती है तो उसका नाम बीपीएल लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। यह सुविधा तब तक मिलेगी, जब तक परिवार पहचान पत्र की आय संबंधी फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हो जाती। इसके बाद अगर आप नियमों के दायरे से बाहर हो तो आपका बीपीएल कार्ड फिर से कट जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने परिवार पहचानपत्र को राशन वितरण प्रणाली, बुढ़ापा पेंशन योजना सहित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लिंक किया है। जिसके अंतर्गत जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक है तो उन परिवारों को अधिकतर सरकारी योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक प्रवीन भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मिली तीन हजार शिकायतें
एडीसी ने बताया कि परिवार पहचानपत्र में आय से संबंधित त्रुटियों की अब तक करीब तीन हजार शिकायतें मिली हैं। इनमें से 1500 शिकायतों का निपटारा किया गया है। सभी शिकायतों को फरवरी से पहले निपटाने की कोशिश की जाएगी। आय सत्यापन संबंधी त्रुटियों को ठीक करने व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए खंड स्तर पर काउंटर खोले गए हैं, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। एडीसी कार्यालय में भी लोगों की समस्याएं दर्ज करने के लिए 7 काउंटर खोले गए हैं। सीएचसी सेंटर पर भी यह सुविधा है। यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है। अगर कोई सीएचसी संचालक पैसे मांगते पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

जांच प्रक्रिया पूरी होने तक नहीं कटेगा किसी का बीपीएल कार्ड
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को ही बीपीएल कार्ड जारी किये जाएंगे। कार्यालय में बड़ी संख्या में राशन कार्ड रद्द किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से राहत दी गई है। जनवरी माह में किसी भी परिवार का राशन बंद नहीं किया जाएगा। सभी परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। परिवार पहचान पत्र की वजह से जिन भी परिवारों का बीपीएल कार्ड रद्द किया जाएगा, उन्हें एक माह पहले नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान अगर उनकी आय गलत सत्यापित हुई है या फिर किसी अन्य खामियों की वजह से उसका राशन कार्ड रद्द हो रहा है तो एडीसी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed