फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No clue of child drowned in NCR water channel canal, villagers demand to reduce water level

एनसीआर वाटर चैनल नहर में डूबे बच्चे का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने की जलस्तर कम कराने की मांग

Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
No clue of child drowned in NCR water channel canal, villagers demand to reduce water level
लापता तरुण। - फोटो : Sonipat
एनसीआर वाटर चैनल नहर में कार गिरने के बाद डूबे 12 वर्षीय तरुण का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों के साथ ही गोताखोरों ने भी तरुण की नहर के साथ ही ड्रेन नंबर-8 में भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी तरुण 26 अप्रैल की दोपहर को अपनी मां सुमन व नाना कृष्ण के साथ घर से खरखौदा जाने के लिए निकला था। गांव के अड्डे से उन्होंने खांडा के ही संदीप की कार में लिफ्ट ली थी। वह गांव से झरोठ की तरफ जा रहे थे। गांव झरोठ के पास एनसीआर वाटर चैनल नहर के पुल पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। हादसे में तरुण की मां व नाना की मौत हो गई थी। जबकि तरुण डूब गया था। वहीं चालक संदीप बाहर आ गया था। उसके बाद से तरुण की नहर में तलाश की जा रही है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी तरुण का पता नहीं चल सका है। वीरवार को खांडा के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पुलिस से गहनता से मामले की जांच करने व तरुण की तलाश करने की मांग की थी। जिसके बाद थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्रामीणों के साथ मिलकर फिर से नहर पर पहुंचे और तरुण की घंटों तक तलाश की, लेकिन का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

छह भाइयों के परिवार में इकलौता बेटा है तरुण
तरुण के पिता के साथ उनके परिवार में पांच अन्य भाई हैं। सभी भाइयों के परिवार में तरुण इकलौता बेटा है। तरुण के सबसे बड़े ताऊ दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त राजबीर के पास कोई संतान नहीं है। उनसे छोटे बल्लू के पास दो लड़कियां हुई लेकिन उसमें से एक की मौत हो गई। तीसरे व चौथे ताऊ तेजा व सुरेंद्र की शादी नहीं हुई, पांचवें ताऊ की पत्नी का स्वर्गवास हो गया। उनके पास भी कोई संतान नहीं है। तरुण के पिता सुनील को जुड़वा बच्चे हुए थे, जिसमें एक तरुण व दूसरी तमन्ना है। ऐसे में एकलौते चिराग के नहर में डूब जाने से ना केवल पूरा परिवार सदमे में हैं बल्कि ग्रामीण भी काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप के बारे में जांच करने की मांग
तरुण के परिवार के सदस्य कार चालक संदीप के बारे में जांच करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मामले की शिकायत पुलिस को लिखित में नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस अपने स्तर पर जांच करने में जुटी है और साथ ही तरुण की भी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक तरुण नहीं मिल पाया है।

एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास ग्रामीणों से बात करते थाना प्रभारी जसपाल सिंह। संवाद

एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास ग्रामीणों से बात करते थाना प्रभारी जसपाल सिंह। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed