{"_id":"67ad0063b5fbc028010e0e98","slug":"nmmss-exam-result-released-mansi-of-pabnera-and-radhika-of-ridhau-are-toppers-in-the-district-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132199-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी, पबनेरा की मानसी व रिढाऊ की राधिका जिले में टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी, पबनेरा की मानसी व रिढाऊ की राधिका जिले में टॉपर
Thu, 13 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए नवंबर 2024 में आयोजित की गई राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें गन्नौर खंड के गांव पबनेरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मानसी और खरखौदा खंड के गांव रिढाऊ स्थित माध्यमिक विद्यालय की छात्रा राधिका 114-114 अंक प्राप्त कर जिले में टॉपर रही। जिले से 102 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम जानकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे, जहां 1826 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि परीक्षा के लिए 2267 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, लेकिन इनमें से 441 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए थे। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि एनएमएमएसएस परीक्षा में जिले से उत्तीर्ण हुए 102 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के परिवार की आय के साथ ही यह जांचा जाएगा कि विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है या नहीं, उसके बाद फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा।
यह योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर शिक्षित करना है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
जिले के टॉप-10 विद्यार्थी
विद्यार्थी प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
मानसी 114 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पबनेरा, गन्नौर
राधिका 114 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रिढाऊ, खरखौदा
विनय 113 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहला, गोहाना
रोहित कुमार 109 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिहाड़ बाघड़ू, सोनीपत
कीर्ति 108 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करेवड़ी, सोनीपत
वंश 108 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शामड़ी, गोहाना
प्रशांत 108 राजकीय उच्च विद्यालय, गढ़ी सिसाना, खरखौदा
निधि 104 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बिचपड़ी, गोहाना
नाजिम 102 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
दीपक 102 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुटाना, गोहाना
विद्यार्थी एक बार ही दे सकता है छात्रवृत्ति परीक्षा
परीक्षा में जिलास्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए बीसीए वर्ग को 16 फीसदी, बीसीबी वर्ग को 11 फीसदी, एससी वर्ग को 20 फीसदी व शारीरिक दिव्यांग वर्ग को तीन फीसदी आरक्षण दिया गया है। शेष सामान्य वर्ग के लिए है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी सिर्फ एक बार परीक्षा दे सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मेरिट सूची में आने से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए पोर्टल जुुलाई-अगस्त में ओपन किया जाएगा।
-
एनएमएमएसएस परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले में जिले से 102 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके बाद फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
- नीति, जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत