{"_id":"662fde5eb8a029c796076293","slug":"nipun-haryana-guruji-will-learn-the-tricks-of-making-children-proficient-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117594-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण हरियाणा : गुरुजी सीखेंगे बच्चों को निपुण बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण हरियाणा : गुरुजी सीखेंगे बच्चों को निपुण बनाने के गुर
Mon, 29 Apr 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बैंयापुर लहराड़ा में निपुण हरियाणा मिशन के तहत शुरू किए गए प्रशिक्षण शिविर में श
सोनीपत। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के तीन खंडों सोनीपत, खरखौदा व गोहाना में प्रशिक्षण शिविर शुरू किए गए। सोनीपत के गांव बैंयापुर लहराड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा व खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिविर का शुभारंभ करवाया। शिविर में गुरुजनों को पढ़ाई के नए तरीके सिखाए जाएंगे। सोनीपत में सबसे अधिक तीन बैच और गोहाना व खरखौदा में दो-दो बैच लगाकर शुरू किए गए हैं। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर चार दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के उद्देश्य से निपुण कार्यक्रम शुरू किया गया था। जिसमें पहली से तीसरी कक्षा को शामिल किया था। विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में अब पहली बार कक्षा 4 व 5 को भी शामिल किया गया है। इन कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल की गई नई वर्कबुक को आसान तरीके से पढ़ाने के तरीके शिक्षकों को सिखाए जाएंगे।
जिले में करीब 1869 शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिले के करीब 1869 शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक खंड में बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षक शामिल किए गए है। इसके लिए नए नियम के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से बैच बनाए गए हैं। सोनीपत के गांव बैयापुर लहराड़ा स्थित स्कूल में तीन बैच में 120 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान स्कूल प्राचार्य संतोष खत्री, मुख्य प्रशिक्षण के रूप में एबीआरसी मोनिका दहिया, बीआरपी मंजू, परमजीत, मुकेश शर्मा, दिनेश कुमार, मंजू कुमारी, सुनीता मौजूद रही।