फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine trains including Delhi Superfast cancelled, 10 diverted

Sonipat News: दिल्ली सुपरफास्ट सहित नौ ट्रेनें रद्द, 10 के बदले मार्ग

Mon, 06 May 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nine trains including Delhi Superfast cancelled, 10 diverted
फोटो 08- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के आह्वान पर अंबाला में किसानों के रेल ट्रैक जाम करने से रविवार को 19वें दिन भी रेलवे यातायात बाधित रहा। इससे रेलवे को सोनीपत रुक कर चलने वाली अप व डाउन ट्रैक की नौ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। वहीं 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। एक साथ इतनी ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से जिलावासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

अंबाला में रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण रेलवे यातायात बाधित रहा। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेनों के मनमाफिक टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। पूछताछ खिड़की पर भी ट्रेनों के आने के बारे में पूछने वालों की भीड़ लगी रहती है। लंबी दूरी की ट्रेनों के लगातार रद्द रहने से जहां यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं रेलवे के राजस्व पर भी इसका असर पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तन करने का असर सवारी ट्रेनों में नजर आ रहा है। सवारी ट्रेनों के साथ ही सोनीपत स्टेशन पर रुकने वाली अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ मिल रही है। हालत यह है कि यात्रियों को भीड़ के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ता है या फिर बसों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अप लाइन पर यह ट्रेनें रहीं रद्द

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम

14507 बठिंडा एक्सप्रेस
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस

12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
14033 जम्मू मेल डाउन लाइन

14034 जम्मू मेल
14508 बठिंडा एक्सप्रेस
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम स्थिति
14053/54 हिमाचल एक्सप्रेस मोरिंडा जंक्शन से अंबाला के बीच मार्ग बदला
11077/78 झेलम एक्सप्रेस लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया

15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस लुधियाना से पुरानी दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
11057/58 दादर एक्सप्रेस लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया

12919/20 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
वर्जन
किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने के कारण रेलवे यातायात बाधित है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। अंबाला में ट्रैक खाली होने के बाद ही रेलवे यातायात पटरी पर लौटेगा।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed