फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine crooks of Rs 25000 absconding in murder case arrested after nine years.

हत्या के मामले में फरार 25000 रुपये का इनामी बदमाश नौ साल बाद गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nine crooks of Rs 25000 absconding in murder case arrested after nine years.
सीआईए-2 की टीम के साथ हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Sonipat
खरखौदा के वार्ड-8 में नौ साल पहले गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में सीआईए-2 की टीम ने फरार आरोपी को बहालगढ़ चौक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गढ़ी नवाबाद का देशपाल है। देशपाल ने व्यक्ति के बेटे से एक लाख रुपये की सुपारी का सौदा किया था। जिसमें वह वारदात कर फरार हो गया था। सुपारी की राशि देने से पहले ही व्यक्ति का बेटा गिरफ्तार हो गया था। वारदात के बाद देशपाल कोल्हापुर के अखाड़े में छिपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार व एएसआई धर्मबीर सिंह की टीम जीटी रोड बहालगढ़ में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 25000 रुपये का इनामी बदमाश देशपाल वाहन के इंतजार में खड़ा है। वह उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में है। जिस पर टीम ने उसे दबोच लिया। देशपाल पर मार्च, 2011 में मूलरूप से रोहतक के किलोई व घटना के समय खरखौदा के वार्ड-8 निवासी रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। घटना के बाद से वह फरार था। उसे न्यायालय ने वर्ष 2011 में ही फरार आरोपी घोषित कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि रविंद्र सिंह की हत्या उसके बेटे विक्रम ने कराई थी। उसकी देशपाल से जान पहचान दिल्ली के एक अखाड़े में हुई थी। जिसके बाद उसने कहा था कि उसके पिता की हत्या करने पर वह उसे एक लाख रुपये देगा। उसने जमीन बेचकर पैसे देने की बात कही थी। जिस पर देशपाल ने वारदात को अंजाम दे दिया था। उसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भाग गया था। वहां पर वह अखाड़ा में पहलवानों को दाव-पेंच सिखाने लगा था। उस पर वर्ष 2015 में अपने ही गांव के युवक पर गोली चलाने का भी आरोप है। जिसका मुकदमा थाना भौर, मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश में दर्ज है। पुलिस ने देशपाल को न्यायालय में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर गिर गई थी पिस्तौल
आरोपी जब वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहा था तो रविंद्र के दूसरे बेटे शक्ति ने उसका पीछा किया था। उस दौरान भागते हुए उसकी पिस्तौल भी गिर गई थी। बाद में पुलिस जांच में रविंद्र की हत्या में उसके बेटे विक्रम का नाम आया था। जिसने देशपाल का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed