फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine complaints filed in corporation office, three rejected

Sonipat News: निगम कार्यालय में नौ शिकायतें दर्ज, तीन अस्वीकृत

Thu, 31 Oct 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nine complaints filed in corporation office, three rejected
फोटो 01. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर में जनशिकायतें सुनते निगमायुक्त विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में बुधवार को लगाए गए शिविर में लोगों ने नौ शिकायतें दर्ज कराईं। निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान तीन शिकायतों को अस्वीकृत कर दिया गया। बाकी किसी शिकायत का समाधान नहीं किया जा सका।

नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। उन्होंने 22 अक्तूबर से मिल रही शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि तय समय में शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए, जिसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है, उन शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी अंतरिम रिपोर्ट उनके कार्यालय में जमा करें। आयुक्त ने कहा कि शिविर में पहुंचने वाली शिकायतों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इनपर कार्रवाई नहीं करेगा या कार्रवाई करने में विलंब करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिस दिन उन्हें शिकायत मिली है, उसी दिन से उस पर काम शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed