फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine and a half lakh rupees will make the streets of six wards pothole-free.

Sonipat News: साढ़े नौ लाख से छह वार्ड की गलियां होंगी गड्ढामुक्त

Sun, 23 Nov 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nine and a half lakh rupees will make the streets of six wards pothole-free.
फोटो 14: सोनीपत के अशोक विहार में सड़क पर बना गड्ढा। संवाद
सोनीपत। कॉलोनियों के अंदर की गलियों में हुए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इनसे निजात के लिए लोग म्हारी सड़क एप पर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद नगर निगम की नींद टूटी चुकी है। निगम प्रशासन अब वार्ड 15 से 20 तक की गलियों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 9.50 लाख रुपये खर्च करेगा। इसको लेकर निगम ने टेंडर लगा दिया है। टेंडर आवंटित होने के बाद पैचवर्क का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने जुलाई में 25-25 लाख रुपये के दो टेंडर आवंटित करके मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों को भरने शुरू किया था। कॉलोनियों के अंदर गलियों में बन रहे गड्ढों को भरने की तरफ ध्यान नहीं दिया। गलियों में हुए गड्ढों को भरने के लिए लोगों ने निगम कार्यालय में शिकायत भी दी पर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने सरकार की ओर से लॉन्च किए गए म्हारी सड़क एप पर शिकायत करने लगे। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के सलाहकार डीएस ढेसी ने 8 अक्तूबर को लघु सचिवालय में बैठक के दौरान म्हारी सड़क एप पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय एप पर नगर निगम से संबंधित 26 शिकायतें मिलने की रिपोर्ट मिली थी। उस दौरान निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया था कि नगर निगम क्षेत्र में 800 किलोमीटर की सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। उसी कड़ी में अब वार्ड 15 से 20 की गलियों के गड्ढों को भरने के लिए कार्य योजना तैयार की है। इसके लिए नगर निगम ने 9.5 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।वर्जन

म्हारी सड़क एप पर शिकायत मिलने के बाद शुरुआत में छह वार्डों में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का निर्णय लिया है। इसके लिए 9.5 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद सड़कों पर पैचवर्क का काम किया जाएगा। - पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

फोटो 14: सोनीपत के अशोक विहार में सड़क पर बना गड्ढा। संवाद

फोटो 14: सोनीपत के अशोक विहार में सड़क पर बना गड्ढा। संवाद

फोटो 14: सोनीपत के अशोक विहार में सड़क पर बना गड्ढा। संवाद

फोटो 14: सोनीपत के अशोक विहार में सड़क पर बना गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed